फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather forecast, heavy rain may be on holi at chandigarh

मौसम अलर्टः होली पर चंडीगढ़ में हो सकती है जबरदस्त बारिश, तैयार रहें लोग

Thu, 09 Mar 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
weather forecast, heavy rain may be on holi at chandigarh
rain
इस बार होली पर भी लोगों को हल्की-हल्की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। पहाड़ी इलाकों में तो कई जगह बर्फबारी शुरू भी हो गई है। इससे बुधवार के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 9 से लेकर 11 मार्च के बीच बारिश हो सकती है। ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक यदि वेस्टर्न डिस्टरबेंस 11 तक एक्टिव रहता है तो होली पर भी अधिकतम तापमान कम रहने की संभावना है। इससे एक बार फिर से ठंड लौट सकती है।
विज्ञापन


वहीं शहर में मंगलवार से ही बादल छाने लगे थे। हालांकि इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं हरियाणा व पंजाब में भी बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed