फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather changes, warning of strong winds with rain

आज से बदलेगा मौसम, तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

Fri, 11 Mar 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Mar 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
weather changes, warning of strong winds with rain
मौसम की भविष्यवाणी - फोटो : dummy pics

सिटी ब्यूटीफुल समेत पंजाब व हरियाणा में शुक्रवार से मौसम में बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे अगले तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे। अच्छी बारिश भी होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन


करीब 45 किलोमीटर की रफ्तार से शहर में हवाएं चल सकती हैं। ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। इससे दिन व रात के तापमान में भी गिरावट के संकेत हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पंजाब-हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 

दोपहर में जारी की चेतावनी

चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस काफी अच्छा आ रहा है। इसलिए पड़ोसी राज्य हरियाणा-पंजाब सहित सभी जिलों को इससे अवगत करा दिया गया है। दोनों राज्यों में फसलें खड़ी हैं। इसलिए समय रहते एहतियात बरती जा सके। 11 मार्च दोपहर के बाद बादल छा जाएंगे। चंडीगढ़ में चार एमएम से लेकर दस एमएम तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की भाषा में इतनी बारिश को माड्रेट बारिश कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


चलने लगी हवाएं
मौसम में बदलाव वीरवार दोपहर से ही आने लगा था। शाम तक काफी तेजी से हवाएं चल रही थीं। वीरवार को दिन का तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। इसी तरह से रात का तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। अगले तीन दिन का तापमान 20 से 22 डिग्री और रात का तापमान 10 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed