फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather changed in Chandigarh at midnight

चंडीगढ़ में आधी रात को बदला माैसम: दिन में झुलसाने वाली गर्मी के बाद रात में चली तेज आंधी, पेड़ गिरे

Thu, 17 Apr 2025 08:34 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Apr 2025 08:34 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।

विज्ञापन
Weather changed in Chandigarh at midnight
चंडीगढ़ में आंधी के बाद गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में बुधवार को मौसम ने दो अलग-अलग रूप दिखाए। दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया, वहीं रात करीब 11 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी चलने लगी। बादलों की गड़गड़ाहट के बाद बरसात हुई। बरसात के कारण कई जगह पेड़ गिर गए। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात करीब 11 बजे अचानक मौसम बदला। तेज रफ्तार हवाएं चलने लगीं और आसमान में काले बादल छा गए। कई इलाकों में धूलभरी आंधी की वजह से दृश्यता भी प्रभावित हुई। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार वीरवार को मौसम साफ रहेगा। न तो बारिश की कोई संभावना है और न ही बादल छाने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed