फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Change in Chandigarh

दो मई से अच्छे दिन आने वाले हैं

Wed, 30 Apr 2014 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Apr 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
Weather Change in Chandigarh

आने वाली दो मई से अच्छे दिन शुरू हो रहे हैं, क्योंकि गरमी से झुलस रहे चंडीगढ़ के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दो मई दोपहर के बाद से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

विज्ञापन


इससे तीन मई शनिवार को बारिश की पूरी संभावना बन रही है। चार को भी बादल छाए रहेंगे। इससे फिलहाल दो दिन के लिए लोगों को थोड़ी-बहुत राहत जरूर मिलेगी, लेकिन उसके बाद फिर से पारा चढ़ने लगेगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी की जाएगी। खासकर न्यूनतम तापमान अब धीरे-धीरे बढ़ेगा, जो गरमी का ज्यादा अहसास कराएगा। अचानक मौसम में आए बदलाव से लोगों में बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल डेढ़ हफ्ते पहले तक मौसम काफी खुशनुमा था। रात का पारा सामान्य से कम आंका जा रहा था। इससे रात में ठंडक का अनुभव हो रहा था, लेकिन एकाएक दिन और रात का पारा बढ़ गया। इससे लोगों गरमी से ज्यादा जूझ रहे हैं।

पारे ने तीन साल का रिकार्ड तोड़ा

इस साल अप्रैल के पारे ने रिकार्ड तोड़ दिया है। दिन में झुलसा देने वाली धूप ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले तीन साल में अप्रैल महीने का अधिकतम तापमान रहा।


दोपहर को धूप इतनी तेज थी कि शहर की सड़के सुनसान थी। सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फिलहाल दो मई तक दिन और रात के पारे में दो डिग्री तक पारा में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed