फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather forecast, huge cold on friday, air pollution increased

चंडीगढ़ में शुक्रवार रहा सबसे ठंडा दिन, 26 नवंबर को बारिश के आसार, वायु प्रदूषण भी बढ़ा

Sat, 23 Nov 2019 11:14 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 23 Nov 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
weather forecast, huge cold on friday, air pollution increased
दिन भर छाए रहे बादल - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पास एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। धूप नहीं निकलने पर ठंड ज्यादा महसूस की गई। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिन का तापमान इस सीजन में अब तक इससे नीचे नहीं गया है। वीरवार रात का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। हालांकि शनिवार को भी बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। उम्मीद है कि रविवार को मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 25 नवंबर को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर से एक्टिव हो रहा है, जो तीव्र है। इसका असर पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी रहेगा। पहाड़ों में अच्छी खासी बर्फबारी और बारिश देखने को मिलेगी, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश व ओले गिर सकते हैं। चंडीगढ़ सहित हरियाणा, पंजाब, राजस्थान स्थित इलाकों में 26 नवंबर बारिश देखने को मिल सकती है। इससे दिन व रात के तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के साथ ही प्रदूषण भी पूरी तरह से साफ होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के पूर्वानुमान में बताया है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।


वायु प्रदूषण भी बढ़ गया
बादलों के आने व हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से वायु प्रदूषण में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सेक्टर 25 में सात बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 276 दर्ज किया गया, जो खराब की श्रेणी में आता है। पीजीआई के स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के इन्वायरमेंट हेल्थ के एडिशनल प्रोफेसर रविंद्रा खैवाल ने बताया कि प्रदूषण से राहत शनिवार शाम से मिलना शुरू हो जाएगी। रविवार को प्रदूषण आधा रहने की संभावना है। उसके बाद कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। बाद में मौसम में आए बदलाव की वजह से फिर से प्रदूषण बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed