{"_id":"58984faf4f1c1b945237851d","slug":"water-wastage-in-chandigarh-sanjay-colony-water","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देखिए कैसे हो रही है पानी की बर्बादी, धड़ल्ले से चलते है कुंडी-कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए कैसे हो रही है पानी की बर्बादी, धड़ल्ले से चलते है कुंडी-कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Feb 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
देखिए कैसे हो रही है पानी की बर्बादी
- फोटो : अमित कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कजौली वाटर वर्क्स के चौथे फेज की रिपेयर के कारण पूरे शहर में जहां पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, वहीं औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 की संजय कॉलोनी में पानी की जमकर बर्बादी हो रहा है। दो माह से यहां पर लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, क्योंकि यहां से नल गायब हैं और पानी सुबह से शाम तक लगातार चलता रहता है।
यहां पर किसी से पानी का बिल भी नहीं लिया जाता, जबकि जहां बिल लिया जाता है, वहां पर पानी की सप्लाई प्रभावित है। यहां से लगातार पानी बहने की शिकायत वार्ड पार्षद भी कई बार कर चुके हैं,
लेकिन नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। हर साल नगर निगम को 60 करोड़ रुपये का घाटा पानी की सप्लाई से हो रहा है। अधिकारी हर बार यह दावा करते है कि अंडरग्राउंड हो रही पानी की लीकेज को दूर नहीं किया जा सकता ऐसे में अंडरग्राउंड पानी की बर्बादी को नहीं रोका जा सकता लेकिन संजय कालोनी में तो ओपन में पानी बर्बाद हो रहा है इसे भी अधिकारी रोक नहीं पा रहे हैं।

उठाना पड़ रहा 60 करोड़ का घाटा
देखिए कैसे हो रही है पानी की बर्बादी
- फोटो : अमित कुमार
वार्ड पार्षद शक्तिदेव शाली का कहना है कि ठेकेदार और अधिकारियों का खूब खेल चल रहा है जिस कारण काम सही से नहीं हो रहे। उनका कहना है कि वह 50 बार संजय कालोनी में लगातार पानी बहने की शिकायत कर चुके हैं।
उनका कहना है कि नल चोरी हो जाता है तो यहां पर नोजल लगानी चाहिए जिसे जब आवश्यकता हो वह नोजल खोलकर पानी ले और बाद में उसे बंद कर दे लेकिन अधिकारियों को यह बात समझ ही नहीं आ पा रही है।
चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा का कहना है कि पानी की बर्बदी नहीं होनी चाहिए। उनका कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लगातार बह रहे पानी को रोकने के लिए कहा जाएगा।