{"_id":"5d66e7f08ebc3e01586ee49d","slug":"water-reached-in-sector-39-chandigarh-news-pkl3488931168","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पहुंचा फेज पांच और छह का अतिरिक्त पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ पहुंचा फेज पांच और छह का अतिरिक्त पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कई वर्ष से इंतजार हो रहा फेज पांच और छह का अतिरिक्त पानी आखिरकार चंडीगढ़ पहुंच ही गया। जंडपुर पंपिंग स्टेशन से सुबह आठ बजे पंपिंग शुरू हुई और पानी डेढ़ घंटे में ही छह किलोमीटर सफर तय करके सेक्टर 39 के वाटर वर्क्स में पहुंच गया। लंबे इंतजार के बाद यह पानी फेज पांच और छह की पाइप लाइन से आया है। नगर निगम कमिश्नर केके यादव और मेयर राजेश कालिया ने सेक्टर 39 स्थित वाटर वर्क्स जाकर इसका जायजा लिया।
खास बात यह रही कि कजौली वाटर वर्क्स के फेज पांच और छह से मिलने वाले अतिरिक्त पानी का ट्रायल शुरू हो गया। कजौली वाटर वर्क्स के फेज पांच और छह के विस्तार के तहत जंडपुर से चंडीगढ़ तक पहुंचने वाले पानी के भंडारण के लिए की जा रही व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए मेयर राजेश कालिया और कमिश्नर केके यादव ने सेक्टर 39 वाटर वर्क्स का दौरा किया। उनके साथ एसई पब्लिक हेल्थ शैलेंद्र सिंह और निगम के अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।
मेयर राजेश कालिया ने बताया कि वर्तमान में केवल एक मोटर जंडपुर पंपिंग स्टेशन से पानी पंप कर रही है। अगले कुछ दिनों में सभी 4 मोटरों को चालू किया जाएगा। इससे 35 एमजीडी पानी जंडपुर से चंडीगढ़ तक पंप करना शुरू कर देंगे। इस पानी का उपचार सेक्टर 39 में नवनिर्मित 15 एमजीडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में किया जाएगा। सितंबर के अंत तक शहर में अतिरिक्त पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
एक मोटर से 9 एमजीडी पानी की आपूर्ति होती है। चारों पंप को चालू करने में एक सप्ताह का समय लगेगा। चारों पंप के चालू होने से 35 एमजीडी अतिरिक्त पानी मिलना शुरू हो जाएगा।