फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Water problem in PU hostel, girl students upset

Chandigarh News: पीयू के छात्रावास में पानी की समस्या, छात्राएं परेशान

Sat, 06 May 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Water problem in PU hostel, girl students upset
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में लड़कियों के छात्रावास नंबर-9 में लगभग एक माह से पानी की समस्या आ रही है। छात्राओं को छात्रावास में पानी की आपूर्ति पूरी नहीं हो रही है। इसको लेकर छात्राएं कई बार छात्रावास के स्टाफ को बता चुकी हैं। वहीं डीएसडब्ल्यू को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है। छात्राओं ने बताया कि छात्रावास में सिर्फ सुबह और शाम को पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

जीएच-9 की एक छात्रा ने बताया कि दोपहर के समय छात्रावास में बिल्कुल पानी नहीं आता है। जब से गर्मियां शुरू हुई हैं तब से ये समस्या आने लगी है। एक फ्लोर पर वाॅशरूम के तीन सेक्शन हैं, कई बार अटेंडेंट मांग करने पर एक सेक्शन के वाॅशरूम में मोटर चलाकर दिन में पानी भर देती है, इससे दूसरे सेक्शन की छात्राओं को भी एक ही वाॅशरूम मजबूरी में इस्तेमाल करना पड़ता है। कई बार अटेंडेंट मोटर चलाने के लिए मना कर देती है, तब छात्राओं को शाम 6 बजे तक पानी आने का इंतजार करना पड़ता है। डीएसडब्ल्यू को 21 अप्रैल को ज्ञापन दिया गया था। इस पर उन्होंने कहा था कि जब तक पानी की आपूर्ति ठीक नहीं होती, टैंकर के जरिए पानी की आपूर्ति पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

कमी होने पर टैंकर से की जात है पानी की आपूर्ति
सेक्टर-25 के छात्रावासों में नगर निगम की ओर से पानी की आपूर्ति दी जाती है। गर्मियों में कई बार प्रेशर कम होने के कारण पानी की दिक्कत आ जाती है, लेकिन ऐसे मौकों पर टैंकर के जरिए पानी की आपूर्ति पूरी की जाती है। -डॉ. सिमरत काहलों, डीएसडब्ल्यू वुमन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed