{"_id":"52715b276f8445875de70525117228a7","slug":"water-problem-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पहले पानी दो, फिर लगवाएंगे मीटर’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पहले पानी दो, फिर लगवाएंगे मीटर’
अमर उजाला, कालका
Updated Tue, 19 Nov 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों को जब तक पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं होता, तब तक पानी के मीटर नहीं लगाए जा सकते और लोग पुरानी दरों पर ही बिल अदा करेंगे।
जिन लोगों ने ज्यादा बिल अदा कर दिए हैं, उनकी राशि आगामी बिलों में समायोजित हो जाएगी। यह कहना है शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट विजय बंसल का।
विजय बंसल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बैठक कर यह मुद्दा उठाया। बंसल ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि कालका में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाया जाए।
विजय बंसल ने कहा कि 18 फरवरी 2013 को प्राप्त आरटीआई के अनुसार हरियाणा शहरी क्षेत्रों में 135 लीटर पानी प्रति व्यक्ति प्रति दिन देना आवश्यक है, जबकि कालका शहर में करीब 100 लीटर पानी प्रति व्यक्ति ही दिया जा सकता है।
बैठक में सोमनाथ, पार्षद सतीश भट्ट, कृष्ण चंद, हरभजन सिंह, पूर्व पार्षद हरजीत सिंह, महेश शर्मा, सुभाष शर्मा, अरूण शर्मा, ऐमना कुमार, अशोक वालिया भी मौजूद थे।