फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   water pipe problem going to sort out on pgi chowk chandigarh

राहतः अगस्त महीने से चंडीगढ़ के‘भ्रष्टाचारी चौक’ पर आसान हो जाएगा सफर और नहीं लगेगा जाम

Mon, 22 Jul 2019 02:43 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 22 Jul 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
water pipe problem going to sort out on pgi chowk chandigarh
पीजीआई चौक चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
‘भ्रष्टाचारी चौक’ मतलब पीजीआई चौक पर लोगों की राह आसान होने वाली है। बार बार टूट रही पाइप लाइन के चारों ओर निगम ने दीवार बनाकर एक आरसीसी का स्लैब तैयार कर दिया है। अब वाहनों का दबाव पाइप तक नहीं पहुंचेगा। लेकिन अभी भी प्रशासन की ओर से सड़क बनने का इंतजार है। निगम व प्रशासन के अधिकारियों का दावा है कि अगस्त से लोगों को बेहतर रास्ता मिल जाएगा।
विज्ञापन


पीजीआई चौक पर वाहनों के दबाव के कारण बार बार पाइप लाइन टूट जाती थी। उसके बाद पूरी सड़क खोदकर फिर से पाइप लाइन को जोड़ा जाता था। पिछले दो साल में 15 बार सड़क खोदकर बनाई गई। यहां से गुजरने वाले लोगों और पीजीआई की ओर जाने वाले मरीजों के लिए तो मानो यह चौक सिर दर्द बन गया था। यहां तक कि लोग कहने लगे रुपए बनाने के लिए निगम और प्रशासन मिलकर इसका स्थायी हल नहीं निकाल रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए अमर उजाला ने 19 अप्रैल के अंक में ‘दो साल में 15 बार खुदाई, बहाए नौ लाख, फिर भी गड्ढे से होकर गुजर रहे शहरवासी’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। उसके बाद प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी हरकत में आए। तत्काल सड़क को खुदवाकर चारों ओर से दीवार बनाकर आरसीसी का स्लैब बनवाने का निर्णय लिया गया। उम्मीद है अब लोगों को थोड़ी राहत मिल सकेगी और सड़क को फिर से नहीं खोदना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

45 साल पुरानी पाइप लाइन, नहीं झेल पा रही वाहनों का दबाव

दरअसल, चौक के नीचे पानी की पाइप लाइन गुजर रही है। सेक्टर- 12 के वाटर वर्क्स से पाइप लाइन चौक से निकलकर पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर जाती है। यह पाइप लाइन करीब 45 साल पुरानी है। इस वजह से यह काफी जर्जर हो चुकी है। दूसरी तरफ सड़क पर वाहनों का दबाव भी काफी ज्यादा है।

दबाव पड़ते ही पाइप लाइन टूट जाती है और पानी बहने लगता है। नगर निगम के इंजीनियरों के मुताबिक पूरे चंडीगढ़ को पानी देने के लिए पीजीआई चौराहे पर ही ज्वाइंट लगाया गया है। ज्वाइंट चौराहे से बिल्कुल सटा है, वाहनों का दबाव नीचे तक पहुंचता है। जिससे पाइप टूट जाता है।

सेक्टर 26 के चौक को भी समाधान का इंतजार
यही हाल सेक्टर 26 के चौक का है। यहां भी बार बार पाइप लाइन टूटती है। पीजीआई चौक के बनने के बाद अब लोगों को इंतजार है कि सेक्टर 26 के चौक के भी दिन बहुरेंगे। जल्द नगर निगम काम लगाकर वहां भी समस्या का स्थायी समाधान निकालेगा।

निगम ने अपना काम पूरा कर दिया है। एक दो दिन में गड्ढे को भी भर दिया जाएगा। उसके बाद प्रशासन को सड़क बनाना है। जल्द रास्ता बेहतर हो जाएगा।
- शैलेंद्र सिंह, एसई, पब्लिक हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed