फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   water filling in kajauli water works, water crisis in chandigarh, nagar nigam chandigarh, chandigarh

ट्राइसिटी में पानी के लिए मचा हाहाकार, अफसरों में हड़कंप, लोग परेशान

Mon, 25 Jul 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Jul 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
water filling in kajauli water works, water crisis in chandigarh, nagar nigam chandigarh, chandigarh
भारी बारिश के चलते कजौली वाटर वर्क्स में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भारी बारिश के चलते कजौली वाटर वर्क्स में पानी भर गया। जिसके चलते पिछले दो दिन से ट्राइसिटी में पानी का संकट खड़ा हो गया है। इसके चलते जहां नगर निगम अफसरों के हाथ पैर फूल गए, वहीं लोगों को पानी के टैंकर मंगवाने के लिए काफी मशक्कत और फोन करनी पडी। नगर निगम का दावा है कि सुबह से लेकर शाम 800 टैंकर पानी लोगों के घरों तक पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


लेकिन इसके बावजूद कई एरिया और रिहायशी इलाके छूट गए है जिन्होंने सुबह हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया लेकिन शाम तक टैंकर उनके घर पर नहीं पहुंचा। सुबह और शाम कुछ सेक्टरों के लोगों को दो दो घंटे के लिए लो प्रेशर से सप्लाई दी गई लेकिन इसका फायदा ऊपर मंजिल में रहने वाले लोगों को नहीं मिली।
विज्ञापन


मेयर और चीफ इंजीनियर ने संभाला मोर्चा
पानी के संकट पर मेयर अरुण सूद और चीफ इंजीनियर ने मोर्चा संभाला। यह दोनों पूरी टीम के साथ कजौली वाटर वर्क्स पहुंचे और वहां चार घंटे तक डटे रहे। मेयर ने कहा कि सोमवार सुबह से सप्लाई पहले की तरह मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी लोगों के घरों में हुई टैंकर से सप्लाई
जब नगर निगम के जेई और इंटक के उपाध्यक्ष हरजिंद सिंह ने बताया कि  कई बार फोन करने के वाबजूद सेक्टर-23 स्थित घर में पानी का टैंकर नहीं आया। वह मजबूर होकर शाम को 5 बजे सेक्टर-15 के वाटर वर्क्स पहुंचे। लेकिन इसके बावजूद पानी का टैंकर नहीं आया। इसे लेकर हरजिंदर सिंह की कार्यकारी अभियंता बीके धवन के साथ जमकर बहस भी हुई। उनका आरोप था कि सिर्फ वीआईपी लोगों के घरों पर ही टैंकर भेजे गए।

कजौली वाटर वर्क्स ठीक करने की टाइम लाइन

water filling in kajauli water works, water crisis in chandigarh, nagar nigam chandigarh, chandigarh
भारी बारिश के चलते कजौली वाटर वर्क्स में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
- सुबह 2.30 बजे टूटे हुए हेडर की रिपेयर पूरी हुई
- 2.45 बजे फेज-1 और 2 की तीन मोटरों की डीजल इंजन के साथ रिपेयर शुरू की गई
- सुबह 6 बजे लोगों के घरों में लो प्रेशर में पानी की सप्लाई
- चौथी मोटर की रिपेयर का काम सुबह 9.30 बजे शुरू किया गया
- फेज-3 और 4 की बाकी बची तीन मोटर का रिपेयर कार्य शाम 5.30 बजे शुरू किया गया
- शाम 7.30 से 8.30 बजे तक शहर में लो प्रेशर से पानी की सप्लाई शुरू की गई
- अंतिम मोटर की रिपेयर का काम 6.30 बजे हुआ शुरू

हाट लाइन ली जाएगी
मेयर ने बताया कि कजौली वाटर वर्क्स जाने पर कई खामियां मिली हैं । वहां पर बिजली कट की ज्यादा दिक्कत है। इसे देखते हुए अब बिजली की हाट लाइन ली जाएगी ताकि पपिंग मशीनें हमेशा चलती रहें। उनका कहना है कि कजौली वाटर वर्क्स के फेजों का रखरखाव पंजाब जनस्वास्थ्य विभाग कर रहा है। मेयर का कहना है कि वह जल्द ही पंजाब सीएम से मिलने जा रहे हैं। अगर पंजाब चंडीगढ़ नगर निगम को पाइपों का रखरखाव करने की जिम्मेवारी नहीं भी देता है तो भी एक को ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया जाएगा।

शहर के कई रेजिडेंट्स हेल्पलाइन नंबर पर फोन करते रहे, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। अगर फोन उठाया भी गया तो कई घंटे बीत जाने के बाद पानी के टैंकर घर नहीं पहुंचे।
- बलजिंदर सिंह बिटूटू, अध्यक्ष, फासवेक  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed