{"_id":"68a4d411cffd6d52d20d4e54","slug":"water-entered-the-basement-and-canteen-of-nehru-hospital-and-advanced-eye-centre-chandigarh-news-c-16-pkl1079-795178-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नेहरू अस्पताल, एडवांस आई सेंटर के बेसमेंट और कैंटीन में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नेहरू अस्पताल, एडवांस आई सेंटर के बेसमेंट और कैंटीन में घुसा पानी
विज्ञापन
चंडीगढ़। बारिश से पीजीआई परिसर में मरीजों के साथ स्टाफ को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। नेहरू अस्पताल में पानी आ जाने से मरीजों को एक से दूसरी जगह ले जाया गया। नेहरू अस्पताल में पानी घुसने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। हॉस्पिटल के अंदर मरीजों को पानी में जाना पड़ा। एडवांस आई सेंटर की बेसमेंट में बने ऑफिस में पानी भर गया। कई जगह दीवारों से पानी रिसता दिखा। एनिमल हाउस के सामने वाली सड़क पर दो से तीन फीट पानी भर गया। कुछ दोपहिया वाहन चालक पानी के तेज बहाव में गिर पड़े। नेहरू ब्लॉक के गेट नंबर ए के पास फायर कंट्रोल रूम के बाहर पानी भर गया। खुले में बैठे मरीजों को पार्किंग एरिया समेत समेत रिसर्च ब्लॉक के गलियारे में आसरा लेना पड़ा।
इंप्लाई वेलफेयर कैंटीन में पानी भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग गंदे पानी के बीच ही बैठकर चाय या अन्य चीजें खाते-पीते दिखाई दिए। उधर, पीजीआई के आधिकारिक प्रवक्ता का कहना है कि अप्रत्याशित बारिश के कारण पानी ओवरफ्लो हो गया है। स्थिति को सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं।
चंडीगढ़ प्रशासन को सभी नालों की सफाई करवाने के साथ पुराने ड्रेनेज सिस्टम को बदलना चाहिए। बारिश के कारण शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। लोगों को वाहनों से गुजरने में परेशानी हुई। नगर निगम ने मानसून से पहले कोई तैयारी नहीं की। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-एडवोकेट धर्मवीर अनारिया