फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Water entered police academy in Jalandhar

पंजाब में नहीं थम रही आफत की बारिश: जालंधर में पुलिस एकेडमी में घुसा पानी, फतेहगढ़ साहिब में दो कॉलेज जलमग्न

Mon, 10 Jul 2023 12:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Jul 2023 12:55 PM IST
सार

मोगा के धर्मकोट में भी सतलुज नदी का पानी आफत मचा रहा है। प्रशासन ने नदी के बांध के नजदीक बसे तीन गांव संगेहड़ा, कम्बू खुर्द, मेहरू वाला के लोगो को बाहर निकलने और अपने जानवरो को सुरक्षित जगह ले जाने को कहा है। लोग अपने घरों से समान लेकर सुरक्षित जगह पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Water entered police academy in Jalandhar
पंजाब में भारी बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब लगातार तीसरे दिन बारिश से हालात बेहद खराब हो गए हैं। जालंधर की फिल्लौर पुलिस अकेडमी में सतलुज नदी का पानी घुसने से गोल्फ क्लब रेंज की पार्किंग में खड़ी दो दर्जन के करीब गाड़ियां पानी में डूब गईं। कई पुलिसकर्मी जान बचाकर बाहर निकले। वहीं फतेहगढ़ साहिब के बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज व श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी पानी भरने से कई विद्यार्थी फंस गए।

विज्ञापन


विधायक लखबीर सिंह राय ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ट्रैक्टर ट्राली की मदद से उन्हें निकाला। उधर, भारत-पाक सीमा पर बारिश के कारण कंटीली तार कई जगह डूब गई है। फिरोजपुर में बीएसएफ का एक वॉच टावर ढह गया है। गश्त करने में जवानों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।  

विज्ञापन
  • पठानकोट में रणजीत सागर बांध का जलस्तर बढ़ा, हिमाचल के लिए बस सेवा बंद
  • ट्रेनों के पहिए थमे, 17 ट्रेनें रद्द, 3 के रूट बदले, कई जगह ट्रैक डूबा
  • वेरका के दूध की सप्लाई ठप, किसानों को हुआ नुकसान

पुलिस एकेडमी में भरा पानी

जालंधर जिले के फिलौर सब डिविजन में स्थित पुलिस एकेडमी में सतलुज नदी का पानी घुस गया है। गोल्फ क्लब रेंज की पार्किंग में खड़ी दो दर्जन गाड़ियां पानी में डूब चुकी हैं। कई पुलिस वाले गाड़ी में मौजूद थे। अचानक पानी आने से उन्हें पार्किंग में गाड़ियों को छोड़ भागना पड़ा है। वहीं कई पुलिस मुलाजिमों ने पानी से निकल कर अपनी जान बचाई। फिलौर एकेडमी में हालात खराब होने के कारण कई टीमें बचाव करने वहां पहुंची। पुलिस वाले पानी में फंसी गाड़ियों को निकालने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदकोट में 30 घरों में भरा पानी

फरीदकोट जिले के गांव चाहल की मजदूर कॉलोनी में करीब 30 घरों में पानी भर गया है। इसके बाद एनडीआरएफ की टीमों ने राहत कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग घरों में फंसे हैं। लांगियाना ड्रेन ओवरफ्लो होने के कारण मजदूर कॉलोनी और करीब 500 एकड़ खेतों में पानी भरा है।

मोगा में तीन गांव खाली करने का आदेश

मोगा के धर्मकोट में भी सतलुज नदी का पानी आफत मचा रहा है। प्रशासन ने नदी के बांध के नजदीक बसे तीन गांव संगेहड़ा, कम्बू खुर्द, मेहरू वाला के लोगो को बाहर निकलने और अपने जानवरो को सुरक्षित जगह ले जाने को कहा है। लोग अपने घरों से समान लेकर सुरक्षित जगह पहुंच रहे हैं।

फतेहगढ़ साहिब में दो कॉलेजों में घुसा पानी

फतेहगढ़ साहिब जिले में बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज और श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में पानी भर गया है। जानकारी के अनुसार दोनों शिक्षण संस्थानों में करीब चार फुट तक पानी कमरों में भरा है। विधायक लखबीर सिंह राय ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ट्रैक्टर ट्राली की मदद से विद्यार्थियों को कॉलेज से बाहर निकाला। उन्होंने लोगों से नहीं घबराने की अपील की है। वहीं आला पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को मदद पहुंचाने में जुटे हैं। विधायक लखबीर सिंह राय ने खुद ट्रैक्टर चलाकर बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज से लोगों को बाहर निकाला।

लुधियाना में डीसी ने किया सतलुज किनारे बसे गांवों का दौरा

लुधियाना की डीसी सुरभि मलिक ने सतलुज नदी के किनारे बसे गांवों का जायजा लिया। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी भी थे। सतलुज नदी के किनारे बसे करीब 15 गांव में पानी घुस गया है। इन लोगों को वहां से निकालकर आसपास के गुरुद्वारों वा धर्मशालाओं में रखा गया है। लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था भी धर्मशाला में की जा रही है। दूसरी ओर शहर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पीएयू के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में बारिश की संभावना है।

दोराहा नहर में आई दरार

भारी बारिश की वजह से दोराहा नहर में दरार पड़ गई। इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी गई। पायल की एसडीएम जसलीन कौर भुल्लर के नेतृत्व में जिला प्रशासन की एक टीम ने सुबह-सुबह दोराहा में प्लगिंग अभियान शुरू किया। एसडीएम की देखरेख में सिंचाई, राजस्व, सेना और पुलिस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ मनरेगा श्रमिकों को रेत की बोरियों, जेसीबी के साथ इस दरार को भरने के काम पर लगाया गया था। एसडीएम जसलीन कौर भुल्लर ने कहा कि यह काम युद्ध स्तर पर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed