{"_id":"8ed0aca7bee19137088fe8fea8a8c7fc","slug":"water-crisis-in-sectors-of-city-beautiful","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टरों में होने लगी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टरों में होने लगी पानी की किल्लत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 02 May 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पानी की किल्लत बढ़ती देख नगर निगम ने वाटर सप्लाई आधा घंटा बढ़ा तो दी, लेकिन अभी भी पूरी तरह से राहत नहीं मिली है। कई सेक्टर अभी भी पानी की कमी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
खासकर सेक्टर-30, 29, 28, 27, 20 और 21 के कई हिस्सों में लोगों को पानी की कमी से दो-चार होना पड़ रहा है। पहले तो ऊपरी मंजिल के घरों में पानी नहीं चढ़ रहा था, लेकिन अब तो ग्राउंड फ्लोर के लोग भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
शहर में गर्मी बढ़ने से पानी की खपत में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। इसी को देखते हुए सभी वाटर वर्क्स की मोटरें सुबह साढ़े तीन की बजाय आधा घंटा पहले 3 बजे से चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
इसका फायदा ये हो रहा है कि लोगों के उठने से पहले ही टैंक भर जाते हैं। इससे कुछ राहत तो जरूर हुई है, लेकिन कई सेक्टर अभी भी प्यासे ही हैं।
पार्षद राजेश गुप्ता ने बताया कि तीन दिन से तो मेरे घर में लो प्रेशर की दिक्कत हो रही है। सुबह निगम के कर्मचारी चेकिंग के लिए आए भी थे, लेकिन अभी भी समस्या का हल नहीं हुआ। सेक्टर-30 और 20 में तो पानी की किल्लत से लोग काफी परेशान हैं।
पार्षद सतिंदर सिंह ने बताया कि पानी की सप्लाई आधा घंटा बढ़ाने से कुछ राहत तो जरूर हुई है। इसके बावजूद अभी भी कई सेक्टरों में लो प्रेशर की समस्या है। सेक्टर-27, 28 और 30 में कई दिनों से पानी की किल्लत हो रही है।