अब ऑनलाइन ले सकेंगे पानी के कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले समय में शहरवासियों को पानी का नया कनेक्शन लेने के लिए नगर निगम के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोग ऑनलाइन ही पानी का कनेक्शन ले सकेंगे। इसके लिए बस ऑनलाइन एप्लीकेशन देनी होगी।
नगर निगम इस साल के आखिर तक ये सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके अलावा एसएमएस सर्विस भी शुरू की जा रही है। इसके बाद लोगों को पानी का बिल उनके मोबाइल पर ही पता लग जाएगा। बिल का भुगतान भी ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इन सेवाओं के शुरू होने से शहर के लाखों उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
निगम अपना लगाएगा सर्वर
ऑनलाइन सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नगर निगम की ओर से अपना सर्वर लगाया जाएगा। अभी नगर निगम के पास अपना कोई सर्वर नहीं है। नए सर्वर के लिए नगर निगम ने नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) को अप्लाई किया हुआ है। अभी नगर निगम के पास के पास डेढ़ लाख पानी के उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड है और आने वाले समय में डाटा और बढ़ जाएगा। इसी के लिए नगर निगम इंडिपेंडेंट सर्वर लगाने की प्लानिंग कर रहा है।
पानी की दरें भी बढ़ेंगी
नगर निगम की ओर से पानी की दरें भी बढ़ाई जा रही हैं। इस महीने की हाउस मीटिंग में ये एजेंडा लाया जा रहा है। एजेंडा मंजूर होता है तो हर महीने 60 किलोलीटर से ज्यादा पानी की खपत करने वालों को तीन से पांच गुणा ज्यादा बिल चुकाना होगा। वहीं 30 से 60 किलोलीटर पानी इस्तेमाल करने वालों पर एक रुपये प्रति किलोलीटर का बोझ पड़ेगा। इससे कम खपत करने वालों के बिल में कोई फर्क नहीं होगा।