फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Water canon boy navdeep jalbeda accuses haryana police of torture in jail

वाटर कैनन बॉय नवदीप जलबेड़ा का खुलासा: हरियाणा पुलिस ने जेल में मेरे कपड़े उतारे, हाथ-पैर बांधकर पीटा

Thu, 18 Jul 2024 08:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 08:11 AM IST
सार

नवदीप को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जेल से बाहर आने के बाद नवदीप ने हरियाणा पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की ओर से की गई प्रताड़ना पर आपबीती सुनाई है।

विज्ञापन
Water canon boy navdeep jalbeda accuses haryana police of torture in jail
साथियों के साथ नवदीप - फोटो : File

विस्तार

किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की तरफ ओर वाटर कैनन का मुंह मोड़ने वाला वाटर कैनन बॉय नवदीप सिंह जलबेड़ा 111 दिन बाद जेल से बाहर आ गया है। रिहा होने के बाद नवदीप ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उन्होंने हरियाणा पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान नवदीप ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि मोहाली एयरपोर्ट से मुझे गिरफ्तार कर लिया गया था। मुझे पहले ही अंदेशा हो गया था। यही कारण है कि मैंने अपने साथियों को जाने के लिए बोल दिया था। गिरफ्तारी के तुरंत बाद मुझे रिमांड पर ले लिया गया। 
विज्ञापन


रिमांड रूम में करीब 45 कर्मचारी मौजूद थे। कर्मियों की तरफ से मेरा मोबाइल ले लिया था। सबसे पहले उन्होंने आते ही मुझसे पगड़ी और कपड़े उतारने को कहा था। इसके बाद मेरा मुंह तक पानी में डुबाया गया। हाथ-पैर बांध कर बुरी तरह से पीटा गया। सुबह से शाम तक सवाल पूछकर परेशान करते थे। नवदीप ने कहा कि रिमांड रूम में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। यही कारण है कि मुझे खड़े होने तक में दिक्कत होती थी। मेरे बैंक अकाउंट तक सबकुछ चेक करके उन्होंने देख लिया, लेकिन कुछ भी नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवदीप बोले कि रिमांड तो मेरा एक दिन ही लिया गया, लेकिन उसके बाद मानसिक रूप से परेशान किया गया। गर्मी में बिठाकर रखा गया और सुबह से शाम तक एक ही सवाल पूछते रहते थे। जेल में जाकर परमात्मा से अधिक जुड़ गया और नाम जपता रहता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed