फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   warnings to egs teachers, sitting on protest against protest at bathinda of punjab

धरने पर बैठे टीचर्स को मिल रही धमकियां, बस स्टैंड से हटाया जाम

Fri, 23 Dec 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Fri, 23 Dec 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
warnings to egs teachers, sitting on protest against protest at bathinda of punjab
बठिंडा में सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे ईजीएस टीचर्स
नौकरी स्थायी करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे टीचर्स को धमकियां मिलने लगी हैं, जिसके चलते उन्होंने बस स्टैंड से जाम हटा दिया। बठिंडा में ईजीएस अध्यापकों ने वीरवार रात भर कड़ाके की ठंड होने के बावजूद बस स्टैंड पर जाम लगाया गया।
विज्ञापन


सुबह होते ही उन्हें जाम हटाना पड़ा, क्योंकि गुंडा तत्वों की गोलियां चलाने की धमकियां मिलने उन्हें शुक्रवार सुबह जाम हटाना पड़ा। वहीं बस स्टैंड पर विरोध कर रहे एक प्राइवेट बस चालक ने अध्यापक यूनियन की नेता कुलवंत कुमारी को टक्कर मार गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। घायल महिला अध्यापक को उनके साथी इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर गुरमेल ने उनका प्राथमिक इलाज कर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रोष रैली करते हुए माल रोड स्थित गोल डिग्गी के पास जाम लगा दिया। दोपहर के करीब अध्यापकों ने डीसी आफिस का घेराव किया। इसके बाद वह माल रोड पर पानी की टंकी के पास चले गए।

दो अज्ञात दुकानदारों के साथ आए और धमका कर चले गए

warnings to egs teachers, sitting on protest against protest at bathinda of punjab
बठिंडा में सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे ईजीएस टीचर्स
अध्यापक यूनियन की नेता स्वर्णा रानी ने बताया कि अध्यापकों ने अपनी नौकरी रेगुलर करने की मांग के लिए वीरवार शाम को बस स्टैंड पर जाम लगा दिया था। वहीं शुक्रवार सुबह कुछ गुंडा तत्व जाम स्थल पर दो अज्ञात दुकानदारों के साथ आए और अध्यापकों को गोलियां चलाने की धमकियां देकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि अध्यापक शांतमई माहौल को खराब नहीं करना चाहते, लेकिन कुछ लोग सरकार की शह पर शांत माहौल को खराब करना चाहते हैं। अध्यापकों की ओर से माहौल को शांत रखने के लिए पहल कदमी करते जाम को हटा दिया गया है।

वहीं शुक्रवार शाम करीब चार बजे अध्यापकों ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय तक एक रोष मार्च निकाला। यूनियन नेता का कहना था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed