फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   warning at two thousand family

चंडीगढ़ से दो हजार परिवार और होंगे बेघर

Wed, 14 May 2014 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 May 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
warning at two thousand family

यूटी प्रशासन ने शहर को स्लम फ्री बनाने के उद्देश्य से शहर के अलग-अलग हिस्सों में नौ और कालोनियों को खाली कराने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


प्रशासन ने इन कालोनियों के निवासियों को 21 दिन का नोटिस जारी कर उन्हें खाली करने को कहा है। नोटिस की अवधि बीत जाने के बाद प्रशासन 2 या 3 जून को इन कालोनियों को हटाने के लिए अभियान चलाएगा। इससे इन कालोनियों में रहने वाले दो हजार से अधिक लोग बेघर हो जाएंगे।
विज्ञापन


इससे प्रशासन को लगभग 45 एकड़ जमीन और मिल जाएगी। संपदा अधिकारी मोहम्मद शाईन के अनुसार, 21 दिन की अवधि बीत जाने के बाद इन कालोनियों की ठीक वैसे ही हटाया जाएगा, जैसे कालोनी नंबर पांच और अन्य चार कालोनियों को हटाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनर्वास योजना के तहत जिन लोगों के मामले लंबित हैं, उन्हें सेक्टर-42 के हॉकी स्टेडियम में लगने वाले कैंप में सुबह 10 से 1 बजे के बीच 22 मई से पहले आकर आवेदन जमा करने होंगे। प्रशासन ने इन कालोनियों में नोटिस भी लगा दिए हैं और लोगों से अपील की है कि वह खुद ही कालोनी खाली कर चले जाएं। इन कालोनियों को खाली कराने के बाद अब शहर में मुख्य तौर पर कालोनी नंबर चार ही रह जाएगी।

उधर, आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रशासन की ओर से की जा रही इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। आप के नेताओं का कहना है कि प्रशासन के इस कदम से इन कालोनियों में रहने वाले कई लोग बेघर हो जाएंगे। आप ने प्रशासन को इस नोटिस को वापस लेने की मांग की है।

इन कालोनियों में होगी कार्रवाई
-सेक्टर-26 स्थित मद्रासी कालोनी
-हल्लोमाजरा स्थित अंबेडकर कालोनी
-औद्योगिक क्षेत्र, फेज-1 स्थित कबाड़ी कालोनी और संजय कालोनी
-सेक्टर-25 स्थित कुम्हार कालोनी और जनता कालोनी
-पलसौरा स्थित एलबीएस कालोनी
-मलोया स्थित गुरसागर कालोनी
-खुड्डा लाहौरा स्थित कल्याण कालोनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed