फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Warden counsel the researchers and convince them to go home

‘वार्डन शोधार्थियों को काउंसिलिंग करके घर जाने को समझाएं’

Fri, 21 May 2021 02:01 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Warden counsel the researchers and convince them to go home
चंडीगढ़। पीयू प्रशासन ने छात्रावासों में रह रहे शोधार्थियों को घर जाने के लिए उनकी काउंसिलिंग करने का जिम्मा वार्डन को सौंपा है। वे विद्यार्थियों को समझाएंगे कि कोरोना खतरनाक है। हालांकि वार्डन विद्यार्थियों पर जबरन दबाव भी नहीं बनाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ने के कारण पीयू प्रशासन छात्रों से छात्रावास खाली करने को कह रहा है। 200 से अधिक विद्यार्थी घर चले गए। अब करीब 300 शोधार्थी रुके हुए हैं। पीयू प्रशासन चाहता है कि ये विद्यार्थी भी घर चले जाएं, ताकि कोरोना से उनका भी बचाव हो और अन्य स्टाफ को उनकी सुविधा के लिए न लगाना पड़े, क्योंकि स्टाफ को भी कोरोना का खतरा है। पीयू के छात्रावास खाली करने के निर्णय के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्रावासों में रहे रहे शोधार्थियों को समझाने की जिम्मेदारी अब वार्डनों को दी गई है। वे दो-चार शोधार्थियों को एक साथ बुलाकर उन्हें समझाएंगे। पीयू का मानना है कि इस प्रयास से कुछ शोधार्थी अपने घरों को जा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर शोधार्थियों की सुविधा के लिए मेस आदि का संचालन बेहतर करने की प्रक्रिया चल रही है। गर्ल्स छात्रावास संख्या आठ व एक में मेस संचालित है। गर्ल्स छात्रावास नंबर दो में कैंटीन का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed