{"_id":"57ab6fa94f1c1b2c45ee46a8","slug":"war-hero-subedar-ratan-singh-is-passes-away-punit-issar-played-role-in-border-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर फिल्म के रियल हीरो सूबेदार रत्न सिंह का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर फिल्म के रियल हीरो सूबेदार रत्न सिंह का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो, कपूरथला
Updated Sat, 27 Aug 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
Subedar Ratan Singh
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के हीरो वीर चक्र विजेता सूबेदार रत्न सिंह का बुधवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। आज सुबह 11 बजे गांव टिब्बा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। विभिन्न धार्मिक, समाजिक और राजनीतिक संगठनों के नेताओं ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
बता दें कि सूबेदार रत्न सिंह और अन्य सैनिकों की बहादुरी पर बॉर्डर फिल्म बनाई गई थी जिसमें अभिनेता पुनीत इस्सर ने सूबेदार रत्न सिंह का किरदार निभाया था। 1971 के युद्ध में जब सूबेदार रत्न सिंह राजस्थान में लोंगोंवाल पोस्ट पर तैनात थे तब पाकिस्तानी सेना द्वारा 45 टैंकों और बटालियन के 2 हजार से अधिक सैनिकों के हमले को महज 80 भारतीय सैनिकों ने धूल चटाई थी।
इनमें सूबेदार रत्न सिंह भी शामिल थे। ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह की अगुवाई में इन सैनिकों ने पाक सेना का बहादुरी से मुकाबला किया था जिसकी चर्चा आज तक होती है। इसी बहादुरी को देख तत्कालीन राष्ट्रपति वी. वी गिरी ने सूबेदार रत्न सिंह को वीर चक्र से सम्मानित किया था।