{"_id":"f0c9504c35b1ebd3d8f13a795954bfff","slug":"want-to-become-volunteer-in-aam-aadmi-party-read-this-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 'आप' का वालंटियर बनना है तो ये खबर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 'आप' का वालंटियर बनना है तो ये खबर पढ़ें
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Jan 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का वालंटियर बनना चाहते है तो ये खबर आपके लिए है। हरियाणा के मुख्य प्रवक्ता राजीव गोदारा ने माना कि चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं में एकजुटता हैं, लेकिन उनमें तालमेल की कमी है।
विज्ञापन
ऑब्जर्वर आशावंत गुप्ता की देखरेख में वार्ड वाइज नए सिरे से वालंटियर के नाम मांगे जाएंगे। उसके बाद संगठन का निर्माण किया जाएगा।
बीते दिन प्रेस वार्ता में शामिल हुए हरियाणा के मुख्य प्रवक्ता राजीव गोदारा ने बताया कि 12 को योगेंद्र यादव चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। इस दिन वे पंचकूला के कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे। 11 को करनाल व पानीपत में सम्मेलन आयोजित होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने माना कि चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं में एकजुटता हैं, लेकिन उनमें तालमेल की कमी है। ऑब्जर्वर की देखरेख में वार्ड वाइज नए सिरे से वालंटियर के नाम मांगे जाएंगे। उसके बाद संगठन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यदि वरिष्ठ आईएएस अशोक खेमका व संजय चतुर्वेदी पार्टी ज्वाइन करना चाहते हैं तो उनके लिए दरवाजे खुले रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से मैं भी आम आदमी के नाम से एक सदस्यता अभियान छेड़ा गया है। इसके लिए 0779822003 नंबर पर अपना नाम, एसटीडी कोड व विधानसभा का नाम का एसएमएस करना होगा। इस नंबर पर आप मिस्ड काल भी कर सकते हैं। यह अभियान दस से 26 जनवरी तक चलेगा।