{"_id":"5c55ac15bdec22739402a814","slug":"waives-off-loan-of-5123-farmers-worth31-66-crore-in-faridkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट के 5123 किसानों का 31.66 करोड़ कर्ज माफ, विधायक कुशलदीप सिंह ने बांटे प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट के 5123 किसानों का 31.66 करोड़ कर्ज माफ, विधायक कुशलदीप सिंह ने बांटे प्रमाण पत्र
Sun, 03 Feb 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 03 Feb 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
प्रमाण पत्र सौंपते हुए विधायक कुशलदीप सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने शनिवार को ताज पैलेस में जिला स्तरीय किसान कर्जा राहत समागम के दौरान 5123 किसानों को 31 करोड़ 66 लाख रुपये के कर्ज मुक्ति प्रमाण पत्र बांटे। इस दौरान ढिल्लों ने कहा कि अब तक फरीदकोट जिले के 14208 किसानों का 66 करोड़ 45 लाख रुपये का कर्ज माफ किया जा चुका है। अगले चरण में खेत मजदूरों का कर्ज माफ किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार ने यह स्कीम बिना किसी भेदभाव के लागू की है। कोई भी पात्र किसान को इस स्कीम से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। पंजाब सरकार का उद्देश्य है कि पूरा प्रदेश तरक्की करे जबकि पिछली सरकारों के समय ऐसा नहीं होता था। किसानों के हित में यह ऐतिहासिक फैसला लेने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की तरफ से राजनीति से ऊपर उठकर बिना किसी भेदभाव के किसानों के कर्ज माफ किए जा रहा है। 10 साल तक राज्य में पंथ व किसान के नाम राजनीति करने वाले बादल परिवार ने न तो पंथ के लिए कुछ किया और न ही किसानों की सुध ली। इस मौके पर डीसी राजीव पराशर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजयपाल सिंह संधू, पूर्व विधायक मोहम्मद सदीक, कांग्रेसी नेता भाई राहुल सिंह सिद्धू समेत सहकारी सभाओं विभाग के अधिकारी भी हाजिर हुए।
विज्ञापन