फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   VVPAT machine will be used in Lok Sabha by-election

गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव: आयोग मुस्तैद, वीवीपैट मशीनों का होगा इस्तेमाल

Tue, 19 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Tue, 19 Sep 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
VVPAT machine will be used in Lok Sabha by-election
मतदाता-सत्यापित पेपर ऑडिट ट्रायल - फोटो : File Photo
लोकसभा उपचुनाव में इस बार वीवीपैट (वोटर वैरिफिएबल पेपर आडिट ट्रायल) मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। यह जानकारी गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर व जिला चुनाव अधिकारी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया उपचुनाव में गुरदासपुर जिले के 6 विधानसभा हलका गुरदासपुर, दीनानगर, डेरा बाबा नानक, फतेहगढ़ चूड़ियां, बटाला, कादियां और पठानकोट जिले के तीन विधानसभा हलके सुजानपुर, भोआ और पठानकोट में वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल होगा। उन्होने बताया कि वीवी पैट एक अलग सिस्टम है। इसके दो भाग वीवी पैट सिस्टम और वीवी पैट डिस्पले यूनिट है।
विज्ञापन


दोनों ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटर मशीन) के साथ जुड़े है। उन्होंने बताया जब वोट पड़ता है तो एक स्लिप प्रिंट होती है, जिसमें क्रम संख्या, उम्मीदवार का नाम, चुनाव निशान, वीवी पैट की मशीन पर 7 सेकेंड के लिए डिस्पले होता है। उसके बाद प्रिंटेड स्लिप अपने आप वीवी पैट के सील दराज में गिर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि मॉक पोल होने के बाद वीवीपैट को पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी में सील कर दिया जाता है। वोट डालने के बाद प्रिंट हुई स्लिप सील दराज बाक्स में रह जाती है और इन स्लिपों को कोई वोटर अपने साथ नही लेकर जा सकता। यह पेपर स्लिप वीवीपैट से गिनती के समय निकाली जाती है। उन्होंने मतदाताओं से कहा है कि 11 अक्तूबर को हो रहे उपचुनाव में मतदान जरूरी करें।


मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 15 अक्तूबर को होगी। कुल 1781 पोलिंग स्टेशनों बनाए गए हैं। उन्होंने बताया 15 लाख 17 हजार 436 वोटर है। इनमे 37 हजार 307 वोटर 18 से 19 साल की उम्र के है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed