{"_id":"5d14c8a28ebc3e3cce1c6aa1","slug":"vp-singh-badnore-today-visited-the-hockey-olympian-balbir-singh-senior","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का हाल जानने पीजीआई पहुंचे पंजाब के राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का हाल जानने पीजीआई पहुंचे पंजाब के राज्यपाल
Fri, 28 Jun 2019 01:36 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
बलबीर सिंह सीनियर से मिले राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर का पीजीआई में इलाज चल रहा है। गुरुवार को पीजीआई में उनका कुशलक्षेम पूछने के लिए पंजाब के गवर्नर और यूटी के प्रशासक वीपी बदनौर पहुंचे। बदनौर ने सीनियर का इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने बताया कि सीनियर की हालत में सुधार हो रहा है। इस दौरान बदनौर ने बलबीर सिंह सीनियर के परिवार से भी मुलाकात की। उन्होंने हर बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। वीपी सिंह बदनौर का हॉकी के खिलाड़ियों से हमेशा से लगाव रहा है, जिन्होंने भारत को विश्व में अलग पहचान दिलाई है।
विज्ञापन
वह हॉकी के खिलाड़ियों को राजभवन में आंमत्रित कर सम्मानित करते आ रहे हैं। बता दें कि तीन बार के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर को सोमवार को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे एक हफ्ते पहले से वह तबीयत ठीक न होने के चलते मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें निमोनिया की शिकायत बताई गई है।
विज्ञापन
Punjab Governor and UT Administrator Chandigarh, VP Singh Badnore today visited the Hockey Olympian Balbir Singh Senior who is undergoing treatment in the Postgraduate Institute of Medical Education and Research (PGIMER), Chandigarh. pic.twitter.com/KhfWB0sQcL
— ANI (@ANI) June 27, 2019