फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   voting will decide welcoming of ducks on sukhna lake

लेक पर बतखें आएं या नहीं, वोटिंग से होगा फैसला

Thu, 17 Dec 2015 04:46 PM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Dec 2015 04:46 PM IST
विज्ञापन
voting will decide welcoming of ducks on sukhna lake

शांत सुखना लेक पर बतखें फिर से लाई जाएं या नहीं, यह फैसला चंडीगढ़ वासी ही लेंगे। प्रशासन ने लोगों पर यह बात छोड़ी है। इसके लिए माईगव पर वोटिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन


बतखें लाने के पक्षधर ज्यादा हुए तो आपको फिर से सुखना पर बतखों के साथ सेल्फी लेने का मौका मिलेगा। बच्चे आस-पास खेलती बतखों संग मस्ती कर सकेंगे। साथ ही सुखना की अखरती खामोशी टूट जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार 18 दिसंबर 2014 को बर्ड फ्लू के कारण 125 के करीब बतखों को मारना पड़ा था। प्रशासन ने लेक पर बतखों के मॉन्यूमेंट लगाए जाने की बात कही थी। लेकिन साल बीत गया अभी तक न तो मॉन्यूमेंट लगे और न ही बतखें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सुखना पर इन दिनों माइग्रेटरी बर्ड्स का आना शुरू हो गया है। जिससे वीरान सुखना में कुछ पक्षी तैरते देखे जा सकते हैं। ये पक्षी लोगों से दूर ही रहते हैं। जबकि बतखें लेक पर बनी सीढ़ियों के पास तक आ जाती थीं। बच्चे इन बतखों से घिरे होते थे। जिससे हर किसी को इनसे अपनापन महसूस होता था।

सेक्टर-17 और 22 की डिवाइडिंग पर भी हो चुकी वोटिंग
इससे पहले सेक्टर-17 और 22 के डिवाइडिंग रोड को बंद करने के लिए भी माईगव पर वोटिंग कराई गई थी। रोड बंद करने के लिए ज्यादा लोगों ने राय दी। जिसके बाद प्रशासन ने इस रोड को बंद कर दिया था।


सुखना पर बतखें फिर से लाई जाएं या नहीं इस पर लोगों की दोनों तरह की राय है। कुछ चाहते हैं बतखें आएं जबकि कुछ के मन में भय है। हम माईगव पोर्टल पर लोगों के विचार जानकर फिर फैसला लेंगे। माईगव पर जल्द ही वोटिंग कराई जाएगी।
-विजय कुमार देव, एडवाइजर, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed