फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Voting Punjab visited British, visiting booths process be

पंजाब की वोटिंग देखने आए अंग्रेज, बूथ पर जाकर जानी प्रक्रिया

Sun, 05 Feb 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 05 Feb 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Voting Punjab visited British, visiting booths process be
वोटिंग देखने आए अंग्रेज - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनावों को लेकर हुए मतदान पर जहां देश-विदेश की मीडिया की नजर रहीं, वहीं विदेशी व्यक्ति ने पोलिंग बूथों पर जाकर वोटिंग की प्रक्रिया को देखा और सराहा। 

विज्ञापन


इसके अलावा बंगलूरू से आई एक टीम ने पोलिंग बूथों में जाकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने मतदाताओं से बातचीत भी की। 

जानकारी के मुताबिक, फेज-2 स्थित ज्ञान ज्योति स्कूल में बनाए गए मॉडल पोलिंग बूथ पर विदेशी लोग पहुंचे। इसके अलावा बंगलूरू की टीम ने मौके पर पहुंचकर वहां का जायजा लिया। 

विज्ञापन

वोट डालने आए एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी

Voting Punjab visited British, visiting booths process be
चुनाव - फोटो : अमर उजाला

जबकि शहर के कई फेजों में बने पोलिंग बूथों पर विदेशी मीडिया के लोग भी मतदान को कवरेज करने पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनसे तजुर्बे शेयर किए। इतना ही नहीं, कई विदेशी चैनलों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया।

वहीं, बूथों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा था। किसी को बिना प्रमाण पत्र दिखाए आगे नहीं जाने दिया गया।

वोट डालने आए एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के एक बूथ पर वोट डालने आए एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे तुरंत इलाके में स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि सभी पोलिंग बूथों पर फर्स्ट एड की सुविधा निर्वाचन कार्यालय की तरफ से मुहैया करवाई जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed