फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   votes count by slip

अब पर्ची से वोट का हिसाब-किताब भी

Sat, 12 Apr 2014 01:38 AM IST
सर्वेश कुमार पंचकूला, अमर उजाला ब्यूराे
सर्वेश कुमार पंचकूला, अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 12 Apr 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
votes count by slip
आपने किस प्रत्याशी को वोट किया है, चुनाव चिह्न और प्रत्याशी के नाम की पर्ची भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से जेनरेट होगी। लोकसभा चुनाव के अगले चरण में गांधीनगर, लखनऊ और पटना में वोटर वेरिफिकेशन पेपर ट्रेल (वीवीपीटी) का इस्तेमाल किया जाएगा। अगर देश के कुछ प्रदेशों में लोकसभा चुनाव में न्यू जेनरेशन ईवीएम का प्रयोग पूर्णत: सफल होता है, तो हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी इस मशीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, अगर वोटर की ओर से दायर शिकायत गलत हुई तो उन पर भी कार्रवाई का प्रावधान होगा।
विज्ञापन



चुनाव आयोग के निर्देश पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बेल) ने ईवीएम का नया वर्जन तैयार किया है। ताकि चुनाव को और पारदर्शी बनाया जा सके। पंचकूला में भी बेल में ईवीएम का मेंटीनेंस किया जाता रहा है। वीवीपीटी के इस्तेमाल से वोटर के बटन दबाने के बाद बीप की आवाज के साथ ही पर्ची भी निकलेगी, जिसमें यह जानकारी होगी कि उन्होंने वोट किसे दिया है। कई बार वोटरों की भी शिकायत होती है कि तकनीकी खराबी की वजह से ईवीएम में वोटिंग के दौरान कुछ समस्याएं आती हैं।
विज्ञापन


इन समस्याओं को दूर करने के लिए वीवीपीटी का इस्तेमाल किया जाएगा। वीवीपीटी में एक प्रिंटर लगा होगा, जो वोट करने के बाद स्लिप जेनरेट करेगा। बाद में इन पर्चियों को नष्ट कर दिया जाएगा। वोटरों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए इसमें केवल पार्टी या प्रत्याशी का ही ब्योरा होगा। देश में बेल और ईसीआईएल दो कंपनियां हैं जो ईवीएम के निर्माण और मेंटीनेंस से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे होगा वीवीपीटी का इस्तेमाल
- वोट करने के बाद प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न के साथ पर्ची प्रिंटर से निकलेगी
- अगर वोटर को लगता है कि मशीन में किसी तरह की खामी है तो इस बारे में संबंधित अधिकारी को शिकायत कर सकते हैं  
- बीप की आवाज के बावजूद वोट डाला गया या नहीं, यह भी पर्ची से साफ हो जाएगा

देश में कुछ जगहों पर नई तकनीक से युक्त ईवीएम का प्रयोग किया जा रहा है। इससे वोटिंग प्रणाली को और भी पारदर्शी बनाया जा सकेगा। ताकि वोटरों के बीच संशय की स्थिति न रहे। अगर, वोटर मतदान के दौरान किसी तरह की गलत शिकायत देते हैं और इसकी पुष्टि होती है तो उन पर भी कार्रवाई का प्रावधान होगा।
-श्रीकांत वाल्गड, सीईओ, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed