फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   voter id card number enquiry will be in graveyard, new system of election commission

अब श्मशान घाट में पूछा जाएगा वोटर कार्ड नंबर, पढ़िए क्या है मामला?

Sat, 06 Aug 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 Aug 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
voter id card number enquiry will be in graveyard, new system of election commission
पंजाब के श्मशान घाटों में पूछा जाएगा वोटर कार्ड नंबर - फोटो : डेमो फोटो
अब श्मशान घाट में वोटर आई कार्ड नंबर बताना होगा। ऐसा होने पर हैरान न हों। इसके पीछे का कारण जानकार आप चौंक जाएंगे। दरअसल, आने वाले समय में चुनावी प्रक्रिया को स्वच्छ और मजबूत करने के लिए चुनाव आयोग मृत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से तत्काल हटाने के लिए नया सिस्टम बना रहा है।
विज्ञापन


पंजाब के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी मंजीत सिंह नारंग ने बताया कि कई बार आरोप लगते हैं कि मृत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में था और उसका भी वोट डाल दिया गया, लेकिन चुनाव आयोग इसे लेकर काफी गंभीर है। किसी व्यक्ति की मौत पर श्मशान घाट में भरे जाने वाले चार्ट में जल्द एपिक नंबर का भी कालम होगा।
विज्ञापन


यदि मृतक के परिजन उस वक्त यह सूचना देने में समर्थ नहीं होंगे, तो उन्हें डेथ सर्टिफिकेट लेने के समय यह जानकारी अनिवार्य रूप से देनी होगी। नगर निगम या नगर पालिका के डेथ सर्टिफिकेट देने के रिकार्ड वाले कंप्यूटर को चुनाव विभाग के पोर्टल से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेथ सर्टिफिकेट देने के क्रम में जैसे ही कंप्यूटर में मृतक का एपिक नंबर डाला जाएगा, चुनाव आयोग के रिकार्ड से मृतक का नाम खुद ब खुद हट जाएगा। इस प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए तमाम राज्यों को निर्देश जारी किए गए हैं।

मतदाता सूची से नाम कटवाने को लेकर गंभीर नहीं लोग

voter id card number enquiry will be in graveyard, new system of election commission
मतदाता
नारंग का कहना है कि लोग मतदाता सूची से अपने मृतक परिजन का नाम कटवाने को लेकर अकसर गंभीर नहीं होते। इसी कारण विभाग को प्रत्येक चुनाव से पहले मतदाता सूची में संशोधन के लिए अभियान चलाना पड़ता है।

ऐसा देखने में आया है कि अभियान के दौरान बड़ी संख्या में मृतकों के नाम काटे जाते हैं। इसका कारण उनके परिवार वालों की ओर से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं करना है। इसी कारण आयोग ने नई योजना बनाई है, ताकि मृतक का नाम खुद-ब-खुद मतदाता सूची से हट जाए।

सरकारी विभाग करेंगे वोट बनाने को प्रेरित
चुनाव विभाग ने अब उन सरकारी विभागों के मार्फत लोगों को अपने बच्चों (18 साल से ज्यादा) के नाम दर्ज करवाने की मुहिम शुरू की है, जिन विभागों में बड़ी संख्या में लोग रोजाना पहुंचते हैं। अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी कहते हैं कि तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें सारी जानकारी दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग, खाद्य आपूर्ति, शिक्षण संस्थानों, सुविधा सेंटरों में नए मतदाता का नाम जोड़ने वाले फार्म 6 मुहैया करवाए गए हैँ। इन स्थानों पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इन विभागों में कार्यरत स्टाफ लोगों से पूछेंगे कि कोई उनके परिवार में कोई युवा या ऐसा सदस्य है, जिसका वोट नहीं बना है। यदि ऐसा होगा तो वह उन्हें वोट बनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed