फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vote and support to congress and aap is wrong : Badal

कांग्रेस, आप को वोट और सपोर्ट करना गलत : बादल 

Thu, 26 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Thu, 26 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vote and support to congress and aap is wrong : Badal
बादल और कैप्टन

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को पंजाब के हितों से कोई सरोकार नहीं है। इनके नेता सिर्फ वोट बैंक के लिए डींगे मारते हैं जिनका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। 

विज्ञापन


बुधवार को संगरूर में पार्टी प्रत्याशी प्रकाश चंद गर्ग के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए रखी रैली के दौरान सीएम बादल ने कांग्रेस और आप पर जमकर हमला किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन द्वारा सिर्फ वही वादे किए जाते हैं, जिन्हें निभाया जा सके। पिछली बार आटा-दाल योजना चलाने का वादा किया था जिसे निभाया गया। इस बार घी, चीनी, कूकर और गैस चूल्हे गरीब लोगों को मुफ्त दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'गठबंधन किए हुए हर वादे को निभाया जाएगा'

Vote and support to congress and aap is wrong : Badal
प्रकाश स‌िंह बादल

इसके अलावा पेंशन भी पांच सौ से बढ़ाकर दो हजार रुपये की जाएगी जबकि शगुन स्कीम पंद्रह हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप दोनों सूबे के लिए बड़ा खतरा हैं, इन्हें बाहरी लोगों का समर्थन है जो पंजाब का माहौल खराब करना चाहती हैं। दोनों पार्टियों को वोट और सपोर्ट करना गलत ही नहीं, बल्कि बहुत बड़ा पाप है।

 इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा, भाजपा नेता जतिंदर कालड़ा, जसविंदर सिंह प्रिंस, भाजपा नेता कैप्टन राम सिंह, परमजीत कौर विर्क, कुलविंदर कौर ढींगरा, रिपुदमन सिंह ढिल्लों, प्रेम चंद गर्ग, मनिंदर सिंह, चमनदीप सिंह मिल्खी, विजय साहनी, विजय लंकेश और गोगी चन्नो मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed