फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   VIZ caught the lie of CMO, hormonal test is not a record

मंत्री जी ने पकड़ा सीएमओ का झूठ, हार्मोनल टेस्ट का नहीं है कोई रिकॉर्ड

Tue, 20 Dec 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 20 Dec 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
VIZ caught the lie of CMO, hormonal test is not a record
अनिल विज - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ‘सप्तरंगी बेड सीट’ का शुभारंभ के लिए सोमवार को पंचकूला के जनरल अस्पताल में आए थे। इस मौके पर अमर उजाला ने जब स्वास्थ्य मंत्री से प्रदेशभर में शुरू हो चुके हार्मोनल टेस्ट पंचकूला के जनरल अस्पताल में शुरू नहीं किए जाने का कारण पूछा तो इस सवाल पर मंत्री अनिल विज चौंक गए।

विज्ञापन


सवाल सुनते ही अनिल विज ने सीएमओ की ओर देखा, तो सीएमओ ने मंत्री के सामने कहा कि यहां भी शुरू करवा दिया गया है, लेकिन अमर उजाला के अगले ही सवाल में मंत्री ने झूठ पकड़ लिया और सीएमओ पेशोपेश में पड़ गए। 
विज्ञापन


जब स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से पूछा गया कि अगर हार्मोनल टेस्ट शुरू करवाया गया है तो डाटा मंगवाइए। इसके बाद किसी के पास न कोई जवाब था और न ही डाटा। फिर धीर से सीएमओ ने कहा कि डाटा भी मुहैया करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

VIZ caught the lie of CMO, hormonal test is not a record
अनिल विज - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री खट्टर के आदेश के बाद भी पंचकूला के जनरल अस्पताल में हार्मोनल टेस्ट शुरू नहीं किए गए। जिसके चलते जिले के लोगों को प्राइवेट लैबों में इन टेस्टों के एवज में मोटी रकम देनी पड़ती है।

हालांकि स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय से दो सितंबर 2016 को ही शुरू करने के लिए आदेश और 29 तरह के हार्मोनल टेस्टों की लिस्ट अस्पताल प्रबंधन को भेज दिए गए थे। 

विभागीय सूत्रों के मुताबिक इन टेस्टों की शुरुआत नहीं होने का कारण ट्रेंड स्टाफ की कमी बताई जा रही है। जबकि अस्पताल प्रबंधन ने इसकी वजह बजट की कमी बताई थी।

सीएमओ बीना सिंह से सवाल जवाब : 
सवाल-सीएम के घोषणा के बाद हार्मोनल टेस्ट की शुरुआत की गई है?
जवाब- अभी नहीं।
सवाल- कब से 29 तरह के हार्मोनल टेस्ट की शुरुआत की जाएगी?
जवाब- जनवरी 2017 से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed