फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vivek public School, parents called police, chandigarh news

विवेक स्कूल के बाहर हंगामा, अभिभावकों ने बुलाई पुलिस

Tue, 21 Feb 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Feb 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Vivek public School, parents called police, chandigarh news
- फोटो : File Photo
सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र की पिटाई का मामला केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में पहुंच गया है। मेनका गांधी ने इस मामले में नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स से 48 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। विवेक हाई स्कूल ने चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (सीसीपीसीआर) के निर्देशों के बावजूद छात्र को स्कूल में एंट्री देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


सीसीपीसीआर ने 18 फरवरी को विवेक हाई स्कूल और यूटी शिक्षा सचिव को सातवीं कक्षा के छात्र की स्कूल प्रिंसिपल द्वारा पिटाई के मामले में रिपोर्ट सौंप दी थी। रिपोर्ट में स्कूल प्रिंसिपल को तो क्लीन चिट मिल गई, लेकिन छात्र को फिर से स्कूल में क्लास अटेंड करने के निर्देश जारी कर दिए। लेकिन विवेक हाई स्कूल प्रबंधन ने छात्र को एंट्री देने से मना कर दिया है। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 7.50 बजे सातवीं कक्षा का छात्र और उनकी मां सीसीपीसीआर के निर्देशों की कापी लेकर स्कूल गए। लेकिन गेट पर ही छात्र और उसकी मां को रोक दिया गया। मामला तब और बढ़ गया जब अभिभावकों ने पुलिस बुला ली। स्कूल द्वारा बच्चे को एंट्री नहीं दिए जाने पर अभिभावकों ने पुलिस में लिखित में शिकायत दी। सेक्टर-39 थाने में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ डीडीआर भी दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस मामले में बच्चे के पिता संजीव ने कहा कि स्कूल प्रबंधन कमीशन की रिपोर्ट को भी फॉलो नहीं कर रहा है। संजीव ने बताया कि इस संबंध में उनकी केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से करीब 8 मिनट बात हुई है। संजीव ने बताया कि गांधी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए है। संजीव को मेनका गांधी ने कार्रवाई नहीं होने पर मिलने के लिए दिल्ली बुलाया है। 

क्या है विवेक स्कूल का मामला 

Vivek public School, parents called police, chandigarh news
क्या है विवेक स्कूल का मामला 
विवेक हाई स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र ने 23 दिसंबर को स्कूल प्रिंसिपल रेनू पुरी पर पिटाई का आरोप लगाया था। मामले में अभिभावकों ने सीसीपीसीआर को लिखित शिकायत दी थी। मामले में शिक्षा विभाग और चाइल्ड राइट्स कमीशन ने रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा सचिव को सौंप दी है। मामले में स्कूल प्रबंधन छात्र को कक्षा में एंट्री नहीं देने पर अड़ा हुआ है। 
चाइल्ड राइट्स कमीशन की रिपोर्ट को शिक्षा सचिव के पास डिस्कशन के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट स्टडी करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। छात्र के कॅरियर को देखते हुए स्कूल को जल्द निर्देश जारी किए जाएंगे। 
-रुबिंदरजीत सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन यूटी 

कमीशन की जांच रिपोर्ट में बच्चे को दोबारा स्कूल में लेने के लिए कहा गया है। शिक्षा सचिव के सामने स्कूल प्रबंधन अपना पक्ष रखेगा। छात्र को फाइनल एग्जाम देने की अनुमति दे दी गई है। स्कूल प्रबंधन ने छात्र को फिलहाल एंट्री नहीं देने का फैसला लिया है। 
-एचएस मामिक, चेयरमैन विवेक हाई स्कूल सेक्टर-38  

विवेक हाई स्कूल प्रबंधन का यह कहना कि उसपर आरटीई एक्ट लागू नहीं होता जोकि पूरी तरह से गलत है। एमएचआरडी ने 2014 में यह साफ किया गया था कि शारीरिक दंड जैसे मामलों में माइनोरटी स्कूल भी आरटीई दायरे में आते हैं। इलाहबाद हाईकोर्ट ने भी 2016 में इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
नितिन गोयल, प्रेसिडेंट, चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed