{"_id":"69163c817f2b4941810a735a","slug":"vivek-high-school-st-kabir-and-gnps-teams-were-the-winners-chandigarh-news-c-16-pkl1079-870492-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विवेक हाई स्कूल, सेंट कबीर और जीएनपीएस की टीमें रहीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विवेक हाई स्कूल, सेंट कबीर और जीएनपीएस की टीमें रहीं विजेता
विज्ञापन
चंडीगढ़। विवेक हाई स्कूल मोहाली की ओर से आयोजित सरदार भगवंत सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल ट्रॉफी का समापन सेक्टर 42 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बुधवार को हुआ। विवेक हाई स्कूल, सेंट कबीर और जीएनपीएस की टीम विजेता बनी। फाइनल मैचों के मुख्य अतिथि विवेक हाई स्कूल के प्रशासक विक्रमजीत सिंह मामिक थे। सभी आयु वर्ग में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों के बीच 2.70 लाख रुपये के नकद पुरस्कार वितरित किए गए।
लड़कों की अंडर-17 श्रेणी के फाइनल मैच में विवेक हाई स्कूल मोहाली ने विवेक हाई स्कूल सेक्टर-38 को 53-43 से हराया। लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में जीएनपीएस-36 ने केवी हाई ग्राउंड स्कूल को 51-43 से हराया। अंडर-14 लड़कों के फाइनल में सेंट कबीर स्कूल- 26 ने स्ट्रॉबेरी फील्ड्स स्कूल- 26 को 45-38 से हराया। अंडर-14 लड़कियों के फाइनल में सेक्रेड हार्ट स्कूल 26 ने लर्निंग पाथ्स स्कूल मोहाली को 32-19 से हराया।