फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vitamin D effective in fighting with corona, 63% of patients become healthy

शोध में खुलासा : कोरोना से लड़ने में विटामिन डी कारगर, 63 फीसदी मरीज तेजी से हुए ठीक

Thu, 19 Nov 2020 02:20 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 19 Nov 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Vitamin D effective in fighting with corona, 63% of patients become healthy
पीजीआई चंडीगढ़।

हड्डियों को मजबूत बनाने वाला विटामिन डी कोरोना मरीजों को बचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। पीजीआई की टीम ने अपने एक शोध में पाया है कि विटामिन डी की प्रचुर मात्रा में खुराक देने से कोरोना पीड़ित मरीज जल्दी ठीक होता है।

विज्ञापन


विटामिन डी शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को मजबूत कर वायरस को ब्लड से बाहर हटाता है। पीजीआई का यह शोध हाल ही में अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हुआ है। शोध में शामिल मुख्य शोधकर्ता पीजीआई के डॉ. आशु रस्तोगी ने बताया कि स्टडी के लिए मरीजों के दो समूह लिए गए थे।
विज्ञापन


एक समूह को विटामिन डी दिया गया जबकि दूसरे को नहीं। परिणाम में देखा गया कि जिन मरीजों को विटामिन डी दिया गया, उनमें करीब 63 फीसदी मरीज जल्दी कोरोना मुक्त हो गए। वहीं, दूसरा समूह, जिसे विटामिन डी की खुराक नहीं दी गई, उसके सिर्फ 20 फीसदी मरीज कोरोना निगेटिव हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्टडी में उन मरीजों को शामिल किया गया, जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं थे और जिनमें हल्का बुखार था। गंभीर मरीजों को स्टडी में शामिल करने की अनुमति नहीं मिली थी। इस शोध में इंटरनल मेडिसिन के डॉ. पंकज मल्होत्रा की भी भूमिका अहम रही है।

कुछ इस तरह से दी गई विटामिन डी की खुराक
शोधकर्ताओं के मुताबिक कुछ स्टडीज में देखा गया था कि जुकाम व फ्लू से लड़ने में विटामिन डी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शोध में शामिल मरीजों को रोज 60 हजार यूनिट विटामिन डी दिया गया। साथ ही यह तय किया गया कि इन मरीजों में विटामिन डी की मात्रा 50 नैनोग्राम तक ले जाना है, जबकि कमजोर हड्डी वाले मरीजों में विटामिन डी का स्तर 30 नैनोग्राम रखते हैं।

विटामिन डी वाले मरीजों में यह भी देखा गया कि मरीजों में रक्त जमने की प्रक्रिया कम थी। यह कितना कम था, इस बारे में फिलहाल नहीं देखा गया। कोरोना के कई मरीजों में रक्त का थक्का जमने (क्लॉटिंग) की बात पहले से सामने आ चुकी है।

इटली में गंभीर मरीजों को बचाया

इटली में विटामिन डी को लेकर स्टडी हुई थी, जिसमें पाया गया कि विटामिन डी की सही मात्रा में खुराक लेने से मरीज की जान बचती है और वेंटिलेटर से जल्दी बाहर आता है। यह देखा गया कि मजबूत और स्वस्थ्य हड्डियों, दांत और मांसपेशियों के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं और कई बीमारी घेर लेती हैं।

शोधकर्ताओं ने यह भी कहा है कि विटामिन डी से शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता प्रभावी रहती है और इससे संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। कुछ स्टडी का यह भी कहना है कि शरीर में विटामिन डी की पर्याप्त उपलब्धता से सामान्य जुकाम और फ्लू से बचा जा सकता है।

हमने पाया है कि विटामिन डी का डोज कोरोना मरीजों को जल्दी ठीक करने में सहायक बना है। विटामिन डी का शरीर की इम्युनिटी मजबूत बनाने में अहम रोल है। लोगों को भी चाहिए वे अपने खान-पान का ध्यान रखें। विटामिन डी की कमी न होने दें। यदि कमी है तो डॉक्टर से तत्काल संपर्क करें। बिना डॉक्टरी परामर्श के कोई भी दवा न लें। - डॉ. आशु रस्तोगी, असिस्टेंट प्रोफेसर एंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट, पीजीआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed