फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Visitor visa handed over for four lakhs, case registered

Chandigarh News: चार लाख लेकर थमा दिया विजिटर वीजा, केस दर्ज

Sun, 11 Aug 2024 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Visitor visa handed over for four lakhs, case registered
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेस-एक स्थित श्योर एबरॉड इमिग्रेशन कंपनी के संचालक ने कुरुक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 4 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि उसे वर्क परमिट वीजा के बजाय विजिटर वीजा थमा दिया। नवनीत सूदन ने जब संचालक से पैसे वापस मांगे गए तो धमकी देते इन्कार कर दिया। औद्योगिक थाना पुलिस ने इमिग्रेशन कंपनी संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि 11 सितंबर 2023 को श्योर एबरॉड इमिग्रेशन कंपनी से फोन आया। फोन करने वाली महिला ने बताया कि उनकी कंपनी कई लोगों को वर्क परमिट पर विदेश भेज चुकी है। इसके कुछ दिन बाद वह चंडीगढ़ स्थित कंपनी के कार्यालय में पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात मैनेजिंग डायरेक्टर मनप्रीत बराड़, प्रबंधक शबनम खान, दीक्षा, साक्षी और निधि के साथ हुई।
विज्ञापन

इन लोगों ने उनसे मीटिंग के दौरान न्यूजीलैंड भेजने के लिए 4 लाख रुपये मांगे। रजिस्ट्रेशन के लिए कंपनी के खाते में 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में कुल 4 लाख रुपये और दस्तावेज उन्हें सौंप दिए। कुछ समय बाद इन्होंने उसका न्यूजीलैंड का वर्क वीजा लगवाने के बजाय उसे विजिटर वीजा लगवाकर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कंपनी संचालकों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी के एमडी व प्रबंधक सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed