{"_id":"cf2a8d0c4d5af8160188e893d443d223","slug":"visit-to-market-for-onion-on-cheap-rate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता प्याज चाहिए तो इस मार्केट में चले आइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ता प्याज चाहिए तो इस मार्केट में चले आइए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Aug 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको बाजार रेट के मुकाबले में 10 से 15 रुपये किलो सस्ता प्याज चाहिए तो सेक्टर-26 मंडी में आइए। यहां पर मार्केट कमेटी कार्यालय के पास प्रशासन ने होलसेल रेट पर प्याज का स्टाल लगा दिया है। जहां होलसेल रेट पर प्याज रोजाना बेचा जाएगा।
विज्ञापन
यहां जमींदारों और आढ़तियों से प्याज खरीदकर शहरवासियों को बेचा जा रहा है। साथ ही शहर में लगने वाली मंडियों में प्रशासन अब अपने स्टाल लगाने की तैयारी में है। यहां 5 किलो तक एक साथ एक ग्राहक प्याज खरीद सकता है। बुधवार को दोपहर मंडी में इस स्टाल का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामवीर भट्टी, सचिव राजेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। बुधवार को यहां 55 रुपये किलो लोगों को प्याज बेचा गया। मंडी में बुधवार को प्याज 65 और बाजार में प्याज 70 रुपये किलो में बिका।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के सचिव राजेंद्र कुमार का कहना है कि इस समय नासिक से शहर में प्याज आना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन जो रेट होलसेल का होगा उस रेट पर ही प्याज बेचा जाएगा।
पिछले साल चलाई थी मोबाइल वैनः
पिछले साल भी जब प्याज की कीमत 70 रुपये किलो पहुंची थी तब प्रशासन ने मंडी के अलावा शहर में 3 जगह सस्ता प्याज बेचा था। इसके लिए प्रशासन ने मोबाइल वैन सेवा भी शुरू की थी।