फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vision of Haryana 2025, household water, Water Problems, Haryana Government

हरियाणा के विजन 2025 में हर खेत-हर घर में पहुंचेगा पानी

Sat, 09 Apr 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Apr 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
Vision of Haryana 2025, household water, Water Problems, Haryana Government
अमरोहा के कूबी गांव में पानी का सैंपल लेते जल निगम के टेक्निशियन। - फोटो : amar ujala
हरियाणा में पानी की कमी को दूर करने के लिए संसाधनों के उपयेाग और स्रोतों की क्षमता में विस्तार करने सहित ट्रीटमेंट के बाद पानी का खेतों में उपयोग करने के अलावा अन्य परियोजनाओं को भी विजन-2025 में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से ‘हमारा विजन हमारा मिशन’ के तहत पहल की गई है। इसमें ‘हर खेत-हर घर को पानी’, ‘हर उद्योग और पशुधन को पानी’, ‘हर समय, स्वच्छ स्वस्थ पानी’ का नारा दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश के समेकित विकास और तमाम जल स्रोतों के प्रबंधन को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसके तहत योजनाओं को तैयार कर लागू किया जाएगा, ताकि तकनीकी, पर्यावरण और आर्थिक लिहाज से प्रदेश को इसका फायदा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के इंजीनियर इन चीफ एके गुप्ता का कहना है कि जल संरक्षण के लिए जरूरी सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पानी की बर्बादी पर शिकंजा कसने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
----
विजन की प्राथमिकताएं
जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पुनर्भरण, नहरों के रिसाव व वाष्पीकरण रोकना, लघु सिंचाई, पुन:चक्रण, पानी बचाने वाली तकनीक से खेती, नहरी, जन सुविधाओं के लिए उपयोग, पानी बचाने वाली आदत का अभ्यास, कम पानी वाली फसलें उगाना।
--------------
हरियाणा में पानी की उपलब्धता (क्यूसिक में)
प्रणाली                मानसून            अन्य मौसम

भाखड़ा कैनाल        9500            9500    
यमुना कैनाल        17000            1500-3000
गुड़गांव आगरा कैनाल        1200        11400-13000
---------------
एक्शन प्लान
-माइक्रो इरिगेशन को प्रोत्साहित करने के लिए पायलट परियोजना के तौर प्रदेश के 13 जिलों में वर्ष 2016-17 में 25 करोड़ के खर्च का प्रस्ताव
-6.40 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश में तैयार होंगे 390 इंजेक्शन वेल
-900 तालाबों के अलावा वाटरहाउस का निर्माण
-143 करोड़ की लागत से पंप की क्षमता को बढ़ाने के साथ ही जवाहर लाल नेहरू कैनाल सिस्टम पर भी कार्य जारी
-लोहारू कैनाल की मरम्मत पर सात करोड़ का खर्च
-नाबार्ड की स्कीम के तहत 300 करोड़ की लागत से 565 वाटरकोर्स का पुनर्वास
-115 ट्यूबवेल लगाने का कार्य भी चल रहा है, जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा
-सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से ट्रीटमेंट के बाद पानी का सिंचाई में इस्तेमाल
-पांच सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए चैनल का भी निर्माण
-रीयल टाइम सपोर्ट सिस्टम के लिए केंद्र सरकार ने 50 करोड़ रुपये की मंजूरी दी
-------------
जमीन अधिग्रहण किए बिना क्षमता में बढ़ोतरी
दादूपुर हमीदा हेड, हमीदा इंद्री हेड, इंद्री पिचोलिया हेड, मुनक खुबरु हेड (दिल्ली ब्रांच एवं हांसी ब्रांच), खुबरु हेड (जेएलएन कैनाल, भलौत सब ब्रांच) पर 1200 करोड़ खर्च किया जाएगा। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा, बल्कि मौजूदा भूमि में ही नहर और चैनलों की क्षमता में बढ़ोतरी करने की योजना है। इसके अलावा भाखड़ा सहित सभी प्रमुख नहरों की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा, ताकि हरियाणा में पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed