{"_id":"5f401a7c8ebc3e3d1458cfd6","slug":"viraje-ganpati-bappa-sai-temple-people-installed-idols-temples-and-homes-chandigarh-news-pkl3853926159","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं मंदिर में विराजे गणपति बप्पा, मंदिरों और घरों में लोगों ने स्थापित की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं मंदिर में विराजे गणपति बप्पा, मंदिरों और घरों में लोगों ने स्थापित की मूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। गणेशोत्सव आज है। गणेश भक्त तैयारियां कर चुके हैं। कुछ लोग के घरों में शनिवार की सुबह गणेश जी का आगमन होगा। साईं मंदिर में शुक्रवार की शाम गणेश जी का आगमन हो गया। उनके मुख का दर्शन पूजा के उपरांत शनिवार को ही होगा। गणेश जी का भक्तों ने जयकारे के साथ स्वागत किया।
सेक्टर-29 स्थित साई मंदिर के प्रबंधक सुभाष कुमार ने बताया कि कालीबाड़ी से गणेश जी की प्रतिमा लाई गई है। शनिवार को मंदिर में उनकी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पहली सितंबर को मलोया स्थित गोशाला में विसर्जन किया जाएगा। गणपति महोत्सव सभा चंडीगढ़ के प्रधान प्रदीप बंसल ने बताया कि इस बार गणेशोत्सव पर सार्वजनिक समारोह का आयोजन नहीं होगा। इस बार सेक्टर-32 के गुग्गामाड़ी मंदिर में गणेश जी की पूजा होगी। पहले सेक्टर-32 के मार्केट में विशाल पंडाल में गणपति की पूजा होती थी, लेकिन इस बार कोविड-19 के कारण बड़ा कार्यक्रम नहीं रखा गया है।
मनोनीत पार्षद सचिन लोहटिया ने बताया कि उन्होंने भी अपने घर में गणेश जी के आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने स्वीकार कर लिया और शुक्रवार की शाम वे हमारे घर पर पधार गए हैं। पूरे परिवार के साथ उनका आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि कोविड को ध्यान में रखते हुए आसपास के लोग दूर से ही भगवान के स्वागत में शामिल हुए। शनिवार को पूजा के बाद उनका मुख का दर्शन होगा।
विज्ञापन
महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष एमबी साने ने बताया कि शनिवार को सेक्टर-19 स्थित महाराष्ट्र भवन में शाम को भगवान की पूजा होगी। उसके बाद उनका मुख का दर्शन होगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को बप्पा का आरती के बाद विसर्जन होगा।