{"_id":"619ff7f57122ea2b793f16d4","slug":"vipin-singh-selected-for-world-para-taekwondo-championship-chandigarh-news-pkl4341418138","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए विपिन सिंह का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए विपिन सिंह का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के पैरा ताइक्वांडो खिलाड़ी विपिन सिंह का तुर्की में होने वाली 9वीं ‘वर्ल्ड पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप’ में चयन हुआ है। चैंपियनशिप तुर्की के इस्तांबुल शहर में 11 से 12 दिसंबर को होने जा रही है। विपिन सिंह चंडीगढ़ के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में जूनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। वह ब्लैक ड्रैगन इंटरनेशनल मार्शल आर्ट्स अकादमी सेेक्टर 40 बी में कोच विनोद कुमार से ट्रेनिंग लेते हैं। इन्हीं की देखरेख में वह लगातार बेहतर कर रहे हैं।
ट्रायल में उम्दा प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन
विपिन सिंह का ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत चयन हुआ। भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त नेशनल खेल संघ इंडिया ताइक्वांडो ने महाराष्ट्र में ट्रायल लिए गए थे। ट्रायल में खिलाड़ी भेजने के लिए स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन चंडीगढ़ को इंडिया ताइक्वांडो के खिलाड़ी भेजने को कहा था। इसके बाद विपिन को भेजा गया। ट्रायल में प्लस 80 किलो भार वर्ग में खेलते हुए विपिन ने दो प्रतिभागियाें को हराकर तुर्की में ख्ेाली जाने वाली चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का किया था।
चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन ने किया विपिन का स्वागत
महाराष्ट्र में ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में स्थान पक्का करने के बाद विपिन का सेक्टर-7 में चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ ओलंपिक के सीईओ और स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र तलवार, चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र ठाकुर, चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के उपप्रधान केएस भारती, स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के चेयरमैन परवीन शाह और महासचिव विनोद कुमार ने विपिन को तुर्की में होने वाली चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर मेडल जीतने के लिए प्रेरित किया।