फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   VIP Treatment to BJP Supporter Rinkal Murderer Sunny in Ludhiana Jail

बीजेपी समर्थक रिकंल मर्डर केस में आरोपी सन्नी को जेल में मिल रहा वीआईपी ट्रीटमेंट, जानिए कैसे

Thu, 30 Aug 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 30 Aug 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
VIP Treatment to BJP Supporter Rinkal Murderer Sunny in Ludhiana Jail
jail
भाजपा समर्थक रिंकल हत्याकांड में नामजद पार्षद गुरदीप सिंह नीटू के बेटे को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। जेल में रहकर वह फोन पर बातें कर रहा है और लगातार बाहरी लोगों के संपर्क में है। रोजाना कोई न कोई उससे कमरे में मुलाकात करने की बजाय ड्योडी में वीआईपी की तरह मुलाकात कर वापस आ रहा है। इस बात का आरोप रिंकल खेड़ा के भाई मनी खेड़ा ने लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जेल की ड्योडी में हुई मुलाकात के बारे में जेल सुपरिंटेंडेंट शमशेर सिंह बोपाराय ने फोन पर माना है। जिसकी रिकार्डिंग मनी खेड़ा ने सोशल मीडिया पर वायरल की है। फोन पर हुई बातचीज में जेल सुपरिंटेंडेंट ने माना है कि राजनीतिक दबाव के चलते रोजाना चार से पांच मुलाकात ड्योडी में होती है। जब इस बारे में जेल सुपरिंटेंडेंट से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन उठाने की बजाय काट दिया। मनी खेड़ा ने बताया कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर के साथ मुलाकात कर जेल में उसे मिल रही वीआईपी ट्रीटमेंट के बारे में बताया है।
विज्ञापन


मनी खेड़ा ने बताया कि जेल में बाकी हवालातियों और कैदियों की मुलाकात कमरे में कराई जाती है, जबकि सन्नी को अगर कोई मिलने जा रहा है तो उसे स्पेशल ड्योडी में बुलाया जाता है। काफी समय तक वह लोग बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने जेल सुपरिंटेंडेंट शमशेर सिंह बोपाराय के साथ बात की तो उन्होंने माना है कि राजनीतिक दबाव के चलते रोजाना किसी न किसी की तीन से चार मुलाकातें ड्योडी में कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनी खेड़ा ने कहा कि पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के दौरान उन्हें बताया गया है कि मामले में अभी सन्नी ही गिरफ्तार हुआ है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं। जिनसे उनके परिवार वालों और गवाहों को जान का खतरा बना है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पर राजनीतिक दबाव है कि इस मामले में चालान भी जल्द पेश न करे, ताकि सन्नी की जमानत जल्द से जल्द हो सके। मनी ने आरोप लगाया कि पार्षद गुरदीप सिंह नीटू के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। राजनीतिक पहुंच के चलते वह हर मामले से बाहर निकल जाता है।


अब भी उसकी पूरी कोशिश है कि वह इस मामले में भी बाहर निकल जाए। उन्होंने कहा कि पार्षद गुरदीप सिंह नीटू और उसके बेटे के आम्र्स लाइसेंस भी रद्द करने के लिए पुलिस कमिश्नर से गुजारिश की गई है। मनी ने आरोप लगाया कि गुरदीप सिंह नीटू की पत्नी ने घर के बाहर बाउंसर बिठा रखे हैं। उनका और गवाहों का गली से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें मामले की जांच का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed