फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vip seats, kingmakers, punjab main poltical leader

11 ऐसे नेता, जिन्हें विरासत में मिली सियासत

Sat, 05 Apr 2014 06:36 PM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Apr 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
vip seats, kingmakers, punjab main poltical leader

कैप्टन अमरिंदर सिंह के पिता महाराजा यादविंद्रा सिंह तो राजनीति में सक्रिय नहीं थे। पर राजमाता मोहिंदर कौर का रुझान कांग्रेस की तरफ था। उनके पिता हरचंद सिंह पटियाला रियासत प्रज्ञा मंडल के सदस्य थे, जो कांग्रेस से जुड़ा था।

विज्ञापन


कैप्टन को सियासत की घुट्टी भी राजमाता मोहिंदर कौर से मिली। वह 1964 में कांग्रेस में आईं और 1967 तक राज्यसभा सदस्य रहीं। 1967 लोकसभा चुनाव में वह पटियाला सीट से जीतीं।
विज्ञापन


इमरजेंसी के बाद कांग्रेस से मोह भंग होने पर उन्होंने जनता पार्टी ज्वाइन की और महासचिव बनीं। जनता पार्टी की तरफ से 1978-84 तक राज्यसभा मेंबर भी रहीं। राजमाता की सियासी विरासत को संभालते हुए कैप्टन भी कांग्रेस से जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रताप सिंह बाजवा

vip seats, kingmakers, punjab main poltical leader
प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा को राजनीति की शिक्षा अपने पिता सतनाम सिंह बाजवा से मिली। सतनाम सिंह बाजवा पहले शिरोमणि अकाली दल से जीत कर विधायक बने। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए।

आतंकवाद के दौरान सतनाम सिंह बाजवा शहीद हुए थे। उन्हीं के नक्शे-कदम पर चलते हुए प्रताप बाजवा कांग्रेस के झंडे तले सियासत में आए।

मोहिंदर सिंह केपी

vip seats, kingmakers, punjab main poltical leader

होशियारपुर से कांग्रेस उम्मीदवार मोहिंदर सिंह केपी आज भी अपने पिता दर्शन सिंह केपी की न सिर्फ सियासी विरासत संभाल रहे हैं, बल्कि हलका भी संभाल रहे हैं। दिज्गज कांग्रेसी दर्शन सिंह केपी पांच बार विधायक बने।

1977 की कांग्रेस विरोधी लहर में जब हर कोई हारा, उस समय भी केपी जीत गए। जिसकी वजह थी उनका लोगों के साथ सीधा जुड़ाव। वह दरबारा सिंह की कैबिनेट में मंत्री भी बने। 1992 में उन्हीं के जालंधर साउथ हलके (अब वेस्ट) से जीत कर मोहिंदर सिंह केपी पहली बार विधायक बने। 2002 में भी विधायक और मंत्री बने, 2009 में सांसद बने।

चौधरी संतोख

vip seats, kingmakers, punjab main poltical leader

जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी संतोख के पिता मास्टर गुरबंता सिंह पंजाब के नामी दलित नेता थे। वे बंटवारे के पहले भी विधायक रहे थे। आजादी के बाद से 1977 तक वह सक्रिय राजनीति में रहे। 1980 में उनके बड़े बेटे चौधरी जगजीत सिंह राजनीति में कदम रखा। 1992 में छोटे बेटे चौधरी संतोख पहली बार विधायक बने। 2002 में दोबारा जीत कर मंत्री भी बने।

हरसिमरत कौर बादल

vip seats, kingmakers, punjab main poltical leader

पंजाब के सबसे ताकतवर सियासी घराने की बहू हरसिमरत कौर बादल बठिंडा सीट से चुनाव मैदान में हैं। हरसिमरत के पिता सुरिंदर सिंह मजीठिया माझा के दमदार नेता थे।

डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के साथ विवाह के बाद हरसिमरत अपने पारिवारिक जीवन तक ही सीमित थीं। 2007 के विधानसभा चुनाव से पहले वह नन्हीं छांव मुहिम के जरिये सामाजिक रोल में नजर आईं।

आखिर 2009 के लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल उन्हें सक्रिय राजनीति में ले आए। वह बठिंडा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह को एक लाख से भी ज्यादा वोटों से हरा कर सांसद बनीं।

मनप्रीत बादल

vip seats, kingmakers, punjab main poltical leader

पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब के प्रमुख मनप्रीत बादल को सियासत की घुट्टी परिवार से ही मिली। पिता गुरदेव बादल भी अपने बड़े भाई मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चुनावों की कमान संभालते रहे थे। सीएम बादल ही मनप्रीत को राजनीति में लाए।

गिदड़बाहा से लड़ा कर विधायक बनाया। मनप्रीत कई बार विधायक रहे, 2007 में वित्तमंत्री बने। फिर उन्हीं ताया की विचारधारा उन्हें गलत लगने लगी। अलग होकर पीपीपी का गठन किया, पर 2012 के चुनाव में कुछ नहीं कर सके। खुद भी दोनों जगह से हार गए। कई साथी छोड़ गए, वह लगभग हाशिए पर थे। ऐसे में कांग्रेस ने ऑक्सीजन देते हुए उन्हें बठिंडा से उम्मीदवार बना दिया।

सुनील जाखड़

vip seats, kingmakers, punjab main poltical leader
सुनील जाखड़ के पिता बलराम जाखड़ इलाके के कद्दावर कांग्रेसी नेता थे। 1980 के चुनाव में इंदिरा गांधी ने उन्हें फिरोजपुर हलके से लोकसभा का चुनाव लड़ाया था। वह कैबिनेटमंत्री और स्पीकर भी रहे।

पिता के नाम को आगे बढ़ाते हुए सुनील जाखड़ सियासत में आए। अबोहर से विधायक बने। 2012 में पार्टी ने उन्हें सीएलपी लीडर बनाया। इस बार सभी दिज्गजों को लड़ाने के फैसले के बाद उन्हें फिरोजपुर सीट से टिकट दिया गया है।

परनीत कौर

vip seats, kingmakers, punjab main poltical leader
परनीत कौर गैर सियासी परिवार से थीं, राजघराने में विवाह के बाद भी वह सियासत से दूर ही रहीं। उनकी सास राजमाता मोहिंदर कौर 1967 में पटियाला संसदीय सीट से जीती थीं। उसके बाद कांग्रेस ने 1996 में फिर राजघराने को टिकट दिया। पर उनके पति कैप्टन अमरिंदर चुनाव हार गए। 1999 में पहली परनीत कौर पटियाला से जीत कर सांसद बनीं। उसके बाद से वह अजेय हैं।

रवनीत बिट्टू

vip seats, kingmakers, punjab main poltical leader

लुधियाना से ताल ठोंक रहे राहुल ब्रिगेड के रवनीत बिट्टू की परवरिश ही सियासत के पॉवर कॉरीडोर में हुई। बिट्टू जब बचपन के खेलों में लगे हुए थे तो उनके दादा पूर्व सीएम स्व. बेअंत सिंह बड़ी बड़ी सियासी गुत्थियां सुलझाते थे।

बेअंत सिंह कांग्रेस के सबसे कद्दावर नेताओं में से थे। जिनके पार्टी में भी बड़ी संख्या में वफादार थे। उनकी तीसरी पीढ़ी के रवनीत बिट्टू अब उसी विरासत को संजोने में लगे हैं। बिट्टू के ताया तेजप्रकाश सिंह विधायक और मंत्री रहे। चचेरे भाई गुरकीरत सिंह कोटली भी विधायक हैं।

परमजीत कौर गुलशन

vip seats, kingmakers, punjab main poltical leader

फरीदकोट से शिअद उम्मीदवार परमजीत कौर गुलशन को भी राजनीति की शिक्षा परिवार से ही मिली। उनके पिता धन्ना सिंह गुलशन स्वतंत्रता सेनानी और अकाली दल के बड़े नेता था।

धन्ना सिंह 1962 और 1977 में बठिंडा सीट से जीत कर सांसद बने। मोरारजी देसाई की कैबिनेट में वह मंत्री भी रहे। उन्हीं की सीट बठिंडा से ही परमजीत कौर ने सियासी सफर की शुरुआत की। पहली बार 2004 में जीत कर सांसद बनीं। फिर यह सीट जनरल हो गई। जिसके बाद 2009 में वह फरीदकोट से जीतीं, इस बार भी वहीं से मैदान में हैं।

विजय इंदर सिंगला

vip seats, kingmakers, punjab main poltical leader

संगरूर से चुनाव लड़ रहे राहुल ब्रिगेड के विजय इंदर सिंगला के पिता संतराम सिंगला कांग्रेस के बड़े नेताओं में से थे। वह पटियाला हलके से लोकसभा चुनाव भी लड़े। पटियाला हलके में उनका अच्छा रसूख था।

संतराम सिंगला के निधन के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह, विजय इंदर सिंगला को सक्रिय राजनीति में लाए। पहले उन्हें पंजाब यूथ कांग्रेस का प्रधान बनाया, फिर पेडा का चेयरमैन बनाया।

सिंगला की देखरेख में ही पंजाब में पहली बार यूथ कांग्रेस के लोकतांत्रिक चुनाव हुए। जिसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें 2009 में संगरूर से लोक सभा टिकट देकर नवाजा, सिंगला ने भी उन्हें निराश नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed