फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vip number auctioning till the completion of the investigation

फिर विवादों में आ गई VIP नंबरों निलामी, 0100 और 0786 नंबर होल्ड

Thu, 25 May 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 May 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
 vip number auctioning till the completion of the investigation
विवादों में फैंसी नंबरों ई- ऑक्शन - फोटो : File Photo
सीएच01 बीएम सीरीज के फैंसी नंबरों ई- ऑक्शन एक बार फिर विवादों में आ गई है। पंजाब के पूर्व आईजी के बेटे जसजीत सिंह की शिकायत पर फिलहाल 0100 और 0786 नंबर किसी को भी अलॉट करने से रोक दिया गया है। आरएलए अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने तक यह नंबर किसी को भी अलॉट नहीं किए जाएंगे। जांच के दौरान खामियां सामने आने पर 0100 और 0786 नंबर की दोबारा ई- ऑक्शन हो सक ती है।
विज्ञापन


पहले ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी केके जिंदल द्वारा अपनी पत्नी के लिए होल्ड करवाया गया 0001 नंबर विवादों में रहा। अब सबसे ज्यादा बोली लगाने के बावजूद पंजाब के पूर्व आईजी के बेटे को 0100 और 0786 नंबर नहीं मिलने का मामला सुर्खियों में है।  पूर्व आईजी निर्मल सिंह ढिल्लों के बेटे जसजीत सिंह ने आरएलए ई ऑक्शन में धांधली के आरोप लगाए हैं। जसजीत सिंह का कहना है कि आरएलए ई ऑक्शन में उन्होंने 0100 और 0786 नंबर के लिए सबसे अधिक बोली लगाई थी।
विज्ञापन


इसके बावजूद 0100 नंबर ई ऑक्शन में फाइनल होने के बावजूद किसी और को दे दिया गया। वहीं, 0786 नंबर के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाने के बावजदू ये नंबर कम बोली लगाने वाले को दे दिया गया। पंजाब के पूर्व आईजी और उनके बेटे जसजीत सिंह ने बुधवार को आरएलए आफिसर कैप्टन करनैल सिंह से मुलाकात की। शिकायतकर्ता जसजीत ने बताया कि आरएलए आफिसर ने कहा कि इन दोनों नंबरों को फिलहाल अलॉट करने से रोक दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed