फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vinoo Mankad Trophy: Chandigarh lose to Chhattisgarh by six wickets

वीनू मांकड़ ट्रॉफी: चंडीगढ़ को छत्तीसगढ़ से छह विकेट की हार

Thu, 09 Oct 2025 11:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Vinoo Mankad Trophy: Chandigarh lose to Chhattisgarh by six wickets

विज्ञापन
चंडीगढ़। वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 में चंडीगढ़ को अपने पहले मुकाबले में छत्तीसगढ़ के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को देहरादून स्थित महाराणा प्रताप कॉलेज ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ की टीम 149 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से युवराज सिंह ने 37 गेंदों में 42 रन (5 चौके, 2 छक्के) की तेजतर्रार पारी खेली। गगनप्रीत सिंह (25) और अकुल भनोट (15) ने भी योगदान दिया, लेकिन मजबूत साझेदारी नहीं बन पाई। छत्तीसगढ़ की ओर से विकल्प तिवारी (3/26) और रुद्र प्रताप देहारी (3/26) ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

जवाब में छत्तीसगढ़ ने 150/4 रन बनाकर 32.1 ओवर में आसानी से जीत दर्ज की। कप्तान विकल्प तिवारी ने 45 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए, जबकि तेजस मोरे ने 44 रन की पारी खेली। इस बीच रायपुर में खेले जाने वाले सीनियर महिला टी 20 ट्रॉफी के पहले मुकाबले को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। यह मुकाबला चंडीगढ़ और रेलवे के बीच होना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed