{"_id":"0dfe756a03e2b8b0609f1c4449f23e29","slug":"vinod-sharma-resigned-from-election-commette","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद शर्मा ने चुनाव समिति से इस्तीफा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनोद शर्मा ने चुनाव समिति से इस्तीफा दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Feb 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबाला के विधायक विनोद शर्मा ने हरियाणा कांग्रेस चुनाव समिति से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा दिए जाने का कारण पूछने पर विनोद शर्मा ने बताया कि उन्हें लगता है कि वे अब चुनाव समिति में कोई योगदान नहीं दे पाएंगे।
चुनाव समिति का मुख्य काम तो लोकसभा के लिए उम्मीदवारों का चयन करना है, मगर वे एक सदस्य के नाते उम्मीदवारों के चयन में कुछ नहीं कर पाएंगे। इसलिए उन्होंने पार्टी कार्यालय में इस्तीफा भेज दिया है।
हालांकि, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद कहते हैं कि उन्हें विनोद शर्मा के इस्तीफे की कोई जानकारी नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने भी कहा कि उन्हें शर्मा का इस्तीफा नहीं मिला है।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि चूंकि उन्होंने इस्तीफा पार्टी दफ्तर भेजा है, हो सकता है कि उन्हें (फूलचंद मुलाना, शकील अहमद) इस्तीफा न मिला हो।
गौरतलब है कि हरियाणा कांग्रेस चुनाव समिति में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, फूलचंद मुलाना, राज्यसभा सदस्य चौधरी बीरेंद्र सिंह और कुमारी सैलजा, सांसद अशोक तंवर, अवतार भड़ाना, मंत्री एचएस चट्ठा, कैप्टन अजय यादव, रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी, गीता भुक्कल, सावित्री जिंदल और आफताब अहमद, राज्यसभा सदस्य डॉ. रामप्रकाश, विधायक विनोद शर्मा, बलबीर पाल शाह, राज्यसभा सदस्य शादी लाल बत्तरा, पूर्व विधायक जगदीश नेहरा, सुरेश गुप्ता, पूर्व सीपीएस राज कुमार वाल्मीकि, महिला कांग्रेस प्रधान सुमिता सिंह, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित सिहाग, सेवा दल अध्यक्ष छोटे लाल और एनएसयूआई अध्यक्ष संदीप बूरा को शामिल किया गया था।