फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vini Mahajan appointed Punjab Chief Secretary, Karan Avtar Singh

विनी महाजन पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव बनीं, करण अवतार सिंह के स्थान पर मिली नियुक्ति

Fri, 26 Jun 2020 05:18 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 26 Jun 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Vini Mahajan appointed Punjab Chief Secretary, Karan Avtar Singh
आईएएस विनी महाजन - फोटो : अमर उजाला

विनी महाजन ने शुक्रवार को पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव के तौर पर पद संभाल लिया। 1987 बैच की आईएएस अधिकारी विनी महाजन को इस प्रतिष्ठित पद पर करण अवतार सिंह के स्थान पर नियुक्त किया गया है, जो उनके द्वारा केंद्र और राज्य सरकार में उच्च पदों पर तैनाती के दौरान हासिल किए 33 साल के अनुभव का नतीजा है। करण अवतार सिंह को विशेष मुख्य सचिव प्रशासकीय सुधार लगाया गया है, जिसका पद शुक्रवार को उन्होंने संभाल लिया।

विज्ञापन


विनी महाजन राज्य में एकमात्र पंजाब कैडर की अधिकारी हैं, जिन्हें भारत सरकार में बतौर सचिव के तौर पर सूचीबद्ध किया गया। वह अब तक अतिरिक्त मुख्य सचिव (निवेश प्रोत्साहन), उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी और प्रशासकीय सुधार और लोक शिकायत निवारण में सेवाएं निभा रही थीं। उन्होंने राज्य में मौजूदा कोविड संकट के दौरान बतौर चेयरपर्सन हेल्थ सेक्टर रिस्पांस एंड प्रिक्योरमेंट कमेटी के रूप में भी अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन


दिल्ली यूनिवर्सिटी के महिला श्री राम कॉलेज से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) कोलकाता से पोस्ट ग्रेजुएशन पास करने के लिए उन्होंने रोल ऑफ ऑनर और नामवर एलूमनस अवार्ड हासिल किए। विनी महाजन को बहुत से अकादमिक अवॉर्ड मिले जिनमें राष्ट्रीय प्रतिभा खोज स्कॉलरशिप शामिल है। वह 2000-01 में अमेरिकन यूनिवर्सिटी, वाशिंगटन डीसी की ह्यूब्रट हम्फ्री फेलो रहीं। वह देश की अकेली विद्यार्थी हो सकती हैं, जिन्होंने 1982 में आईआईटी और एम्स दिल्ली दोनों में दाखिला लिया था। उन्होंने मॉडर्न स्कूल नई दिल्ली से बारहवीं पास की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब को विश्व आर्थिक फोरम में कराई शिरकत

विनी महाजन ने निवेश प्रोत्साहन और उद्योग एवं वाणिज्य के अपने कार्यकाल के दौरान राज्य में हर साल 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करवाने में सुचारु भूमिका निभाई। उन्होंने इस विभाग के उच्च पद पर रहते हुए साल 2019 में दावोस में हुए विश्व आर्थिक फोरम में पंजाब की पहली बार शिरकत करवाई।

इसके अलावा दिसंबर 2019 में एमएसएमई पर केंद्रित शानदार उच्च स्तरीय निवेश सम्मेलन करवाया। उनके नेतृत्व में विभाग ने फोकल प्वाइंटों के ढांचे में बड़ा सुधार किया और नए मेगा औद्योगिक पार्क अस्तित्व में लाए। उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव आवास निर्माण एवं शहरी विकास के तौर पर मोहाली हवाई अड्डे के नजदीक 5000 एकड़ की नई टाउनशिप की शुरुआत की। 

प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाईं अहम सेवाएं
विनी महाजन ने डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान 2005 से 2012 तक प्रधानमंत्री कार्यालय में सेवाएं निभाते हुए वित्त, उद्योग एवं वाणिज्य, टेलीकॉम, सूचना प्रौद्योगिकी आदि मामलों को निपुणता के साथ पूरा किया। वैश्विक मंदी के समय वह भारत की घरेलू प्रतिक्रिया संबंधी केंद्र सरकार की मुख्य टीम का हिस्सा रहीं और जी-20 सम्मेलन में भी सम्मिलन किया। 

550वें प्रकाश पर्व समागमों संबंधी समिति की चेयरपर्सन

विनी महाजन ने पंजाब में विभिन्न पदों पर सेवाएं निभाईं, जिनमें पीआईडीबी की एमडी और पहली डायरेक्टर (विनिवेश) की सेवाएं शामिल हैं। वह 1997 में श्री आनंदपुर साहिब विकास अथॉरिटी की मुख्य प्रशासक नियुक्त हुईं। इसके अलावा श्री आनंदपुर साहिब फाउंडेशन की सीईओ के तौर पर 1999 में खालसा साजना दिवस की तीसरी जन्म शताब्दी के जश्नों को पूरा किया। 

रोपड़ को दिलाया ‘राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार’
1995 में जब उन्होंने रोपड़ की डिप्टी कमिश्नर के तौर पर पद संभाला तो वह पंजाब में डिप्टी कमिश्नर के तौर पर तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं। उस समय उन्होंने साक्षरता मुहिम में प्रभावशाली भूमिका निभाते हुए रोपड़ जिले को देशभर में बेहतर प्रदर्शन के लिए ‘राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार’ दिलाया। उनके पिता बीबी महाजन पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी थे।

 वह 1957 बैच के टॉपर थे। उन्होंने भारत सरकार में सचिव (खाद्य) के पद से सेवामुक्त होने से पहले पंजाब में वित्त कमिश्नर (राजस्व) सहित कई अहम पदों पर सेवाएं निभाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed