फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   villagers saw Hyena in Dharuheraa of Haryana

हरियाणा के इस शहर में दिखा खतरनाक जानवर, लोगों में फैली दहशत...सचेत रहने की हिदायत

Wed, 16 Jan 2019 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारूहेड़ा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारूहेड़ा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
villagers saw Hyena in Dharuheraa of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Ethiopian Wanderlust

हरियाणा के धारूहेड़ा में एक खतरनाक जानवर के देखे जाने के बाद सनसनी फैली है। आस-पास के गांवों में दहशत है। लोग डरे सहमे हुए हैं। धारूहेड़ा के जौनावास और आस-पास के गावों में पिछले तीन दिनों से लकड़बग्घा के देखे जानी की सूचना है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची। यहां उसने पैरों के निशान लेकर लकड़बग्घा होने की पुष्टि की। जंगली जानवर के खुले में घूमने के चलते गांव के लोगों में भय बना हुआ है। महिलाएं भी दिन के समय खेतों में जाने से कतरा रही हैं। 

विज्ञापन


गांव निवासी महिपाल नंबरदार ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उसके घर में जंगली जानवर का मूवमेंट बना हुआ था। इसकी वजह से उनके लिए घर में रहना मुश्किल हो गया है। महिपाल ने बताया कि सोमवार रात घर के अंदर बंधे पशुओं में एकाएक हरकत होने लगी, तभी वे बाहर आए और देखा कि कोई जानवर दीवार फांदकर बाहर की ओर भाग रहा है। 
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद उन्होंने धारूहेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। अगले दिन वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक देवेंद्र कुमार पहुंचे। जांच के बाद पुष्टि करते हुए बताया कि पैरों के निशान लकड़बग्घे के हैं। उन्होंने ग्रामीणों को सचेत रहने की भी हिदायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें गांव में जंगली जानवर के होने की जानकारी मिली थी। जांच के बाद यहां लकड़बग्घा होने की जानकारी ग्रामीणों को दे दी थी। ऐसे जानवर एक स्थान पर नहीं रहते हैं। वह रोज अपनी जगह बदलते रहते हैं। उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। -सरजीत सिंह यादव, निरीक्षक वन्य प्राणी विभाग फोरेंसिक लैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed