फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Villagers lock the school gate in Mahendragarh of Haryana

Mahendragarh News: ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला, बोले- 135 बच्चों को कैसे पढ़ाएंगे दो अध्यापक?

Wed, 07 Sep 2022 04:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Sep 2022 04:29 PM IST
सार

उप जिला शिक्षा अधिकारी शक्तिपाल व खंड शिक्षा अधिकारी अलका लांबा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आगामी 10 दिनों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि तय समय में तैनाती नहीं हुई तो ग्रामीण फिर से तालाबंदी एवं बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
Villagers lock the school gate in Mahendragarh of Haryana
प्रदर्शन करते ग्रामीण व विद्यार्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महेंद्रगढ़ जिले के गांव कुरहावटा के राजकीय उच्च विद्यालय में शिक्षकों के पद समाप्त करने के विरोध में ग्रामीणों, अभिभावकों व विद्यार्थियों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और अपना रोष जताया। ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री व सरकार विरोधी नारेबाजी की और सुबह 7:30 बजे ताला जड़ दिया। 

विज्ञापन


इसके बाद विद्यालय के तालाबंदी की सूचना के बाद उप जिला शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों को 10 दिन में शिक्षकों की नियुक्ति का आश्वासन देकर 10:30 बजे ताला खुलवाया। ग्रामीण जयप्रकाश कौशिक, पूर्व सरपंच वेदप्रकाश, सुरेश नंबरदार, महेंद्र स्वामी, हरबिलास, दयाचंद, प्रताप, दुष्यंत, रामकुमार, हीरालाल, ईश्वर नंबरदार, कालचंद, शिवकुमार, जयदीप, धर्मपाल समेत अन्य ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि इस समय उच्च विद्यालय में 135 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


विद्यालय से अंग्रेजी व संस्कृत के पद समाप्त कर दिए हैं जबकि विज्ञान व चित्रकला के अध्यापक पहले ही नहीं थे। ऐसे में महज दो अध्यापकों के सहारे 135 बच्चों के सपने कैसे पूरे हो पाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार सालों से विद्यालय में सफाई कर्मचारी नहीं है, ऐसे में अध्यापक बच्चों से सफाई करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिनों में तैनाती के आश्वासन के बाद खोला ताला
उप जिला शिक्षा अधिकारी शक्तिपाल व खंड शिक्षा अधिकारी अलका लांबा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आगामी 10 दिनों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि तय समय में तैनाती नहीं हुई तो ग्रामीण फिर से तालाबंदी एवं बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed