{"_id":"5e0253158ebc3e87b402eb5c","slug":"villagers-beaten-up-two-youth-in-abohar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से गया मिलने, फोन कर गांव से बाहर बुलाया, ग्रामीणों ने देखा तो बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से गया मिलने, फोन कर गांव से बाहर बुलाया, ग्रामीणों ने देखा तो बंधक बनाकर पीटा
Tue, 24 Dec 2019 11:35 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर में विवाहित प्रेमिका से मिलने आए बठिंडा के गोनियाना खुर्द निवासी दो भाइयों को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। मामले की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। एएसआई गुरमेल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में दाखिल गांव गोनियाना खुर्द निवासी युवक ने बताया कि उसका एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन करीब चार वर्ष पूर्व उसका विवाह अबोहर के एक गांव में हो गया। इसके बाद उसने तीन बच्चों को जन्म दिया लेकिन उसका अपनी प्रेमिका से मोबाइल पर बातचीत करना लगातार जारी रहा।
विज्ञापन
युवक ने आगे बताया कि दो दिन पहले प्रेमिका के परिवार वालों ने उसे मोबाइल पर बातचीत करते हुए पकड़ लिया और मारपीट की। इसके बाद प्रेमिका ने उसे मिलने के लिए अपने गांव बुलाया। सोमवार को वह अपने चचेरे भाई को साथ लेकर मोटरसाइकिल से गांव पहुंच गया और फोन कर अपनी प्रेमिका को गांव से बाहर बुला लिया।
विज्ञापन
युवक के अनुसार प्रेमिका से बातचीत करते हुए ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और मौके पर ही तीनों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी प्रेमिका तो किसी प्रकार अपने घर चली गई लेकिन दोनों को ग्रामीणों ने कमरे में बांधकर बुरी तरह से पीटा और पंचायत को सूचित किया। पंचायत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।
इधर गांव के सरपंच ने बताया कि पिटाई की सूचना मिलते ही उन्होंने ग्रामीणों को इस बात के लिए डांटा कि उन्हें पिटाई करने का कोई अधिकार नहीं है। अगर किसी ने कोई गलती की तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सरपंच ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने दोनों परिवारों के बीच राजीनामे की बात कही है।