फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vijay Dev took over the post of Election Commissioner, said - every voter is necessary in a democracy

विजय देव ने संभाला चुनाव आयुक्त का पद, बोले- लोकतंत्र में हर मतदाता जरूरी

Thu, 19 May 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Vijay Dev took over the post of Election Commissioner, said - every voter is necessary in a democracy
चंडीगढ़। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने बुधवार को दिल्ली व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव को राजभवन में पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

शपथ लेने के बाद विजय देव चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित चुनाव आयुक्त कार्यालय पहुंचे और निगम आयुक्त व अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने अपने स्टाफ को निर्देश दिया कि वह जिम्मेदारी से अपना काम करें और समाज के किसी भी वर्ग की तरफ से पूछे गए सवालों का सही तरीके से जवाब दें। कहा कि लोकतंत्र में हर मतदाता मायने रखता है इसलिए सभी का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

विजय देव पदभार ग्रहण करने की तिथि से छह साल की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक इस पद पर रह सकेंगे। इन दोनों प्रावधानों में से जो भी पहले पूरा होगा, वही उनकी सेवा पर लागू होगा। जानकारों का मानना है कि विजय कुमार देव को चुनाव संबंधी कार्य के बारे में अच्छी जानकारी है। वह कई वर्षों तक दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी रह चुके हैं और इससे पहले चंडीगढ़ में भी प्रशासक के सलाहकार के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed