फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance failed to gather evidence of disproportionate assets against Majithia: Arshdeep Kaler

मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के सबूत जुटाने में विजिलेंस विफल : अर्शदीप कलेर

Fri, 25 Jul 2025 09:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
Vigilance failed to gather evidence of disproportionate assets against Majithia: Arshdeep Kaler
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। बिक्रम सिंह मजीठिया केस में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर और एडवोकेट दमनबीर सिंह सोबती ने विजिलेंस के खिलाफ सवाल खड़े किए हैं।
चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में एडवोकेट सोबती और कलेर ने कहा कि मजीठिया के खिलाफ अब तक विजिलेंस आय से अधिक संपत्ति मामले में कोई ठोस सबूत नहीं जुटा पाई है। केवल मजीठिया से जुड़ी कंपनियों और उनके करीबियों को टारगेट कर या उनकी कंपनियों के ट्रांजेक्शन को इस केस से जोड़ा जा रहा है। एडवोकेट सोबती ने कहा कि विजिलेंस अब झूठे सबूत तैयार कर मजीठिया पर नया केस दर्ज करने की फिराक में है।उन्होंने खुलासा किया कि अब वासू पाठक नाम के एक व्यक्ति का बयान दर्ज किया जा रहा है जिसके तहत वासू को यह बताने के लिए कहा गया कि एक जीता मोड़ ने बिक्रम मजीठिया से प्राप्त नकदी से निवेश किया था।

अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर और एडवोकेट दमनबीर सिंह सोबती ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो दावों को पुष्ट करने में विफल रहा है कि मजीठिया से 29 मोबाइल बरामद किए गए थे, जिसमें 141 करोड़ का लेनदेन, 540 करोड़ का निवेश और हिमाचल प्रदेश में एक हजार एकड़ जमीन शामिल है। अब विजिलेंस विभाग लोगों को गलत तरीके से उठा रहा है और उन्हें धारा 164 के तहत बयानों पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रताड़ित कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed