फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance Bureau summons former CM Charanjit Singh Channi for investigation in disproportionate case

Punjab: पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर विजिलेंस ने कसा शिकंजा, आय से अधिक मामले में जांच के लिए किया तलब

Tue, 11 Apr 2023 08:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Apr 2023 08:41 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर विजिलेंस ब्यूरो ने शिकंजा कस दिया है। आय से अधिक मामले में जांच के लिए तलब किया है। यह पहला मौका है जब चन्नी को विजिलेंस की तरफ से तलब किया गया है।

विज्ञापन
Vigilance Bureau summons former CM Charanjit Singh Channi for investigation in disproportionate case
चरनजीत सिंह चन्नी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर विजिलेंस ब्यूरो ने शिकंजा कस दिया है। ब्यूरो ने उन्हें नोटिस जारी किया है। साथ ही बुधवार सुबह 10:30 बजे तलब किया है। यह पहला मौका है जब चन्नी को विजिलेंस की तरफ से तलब किया गया है।
विज्ञापन


विजिलेंस की तरफ से भी पूछताछ के लिए पूरी रणनीति बना ली गई है। उनकी संपत्ति का विवरण भी जुटा लिया है। ताकि जब उनसे पूछताछ की जाएगी तो विलिलेंस को किसी तरह की मुश्किल का सामना ना करना पड़े। उन्हें भी अपनी संपत्ति का विवरण देने के लिए कहा गया है। याद रहे कि अभी तक चन्नी के खिलाफ विजिलेंस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


भाजपा में जाने की थी चर्चा
इससे पहले चर्चा चल रही थी कि चरणजीत सिंह चन्नी भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। इसके बाद  कांग्रेसी नेता शशि थरूर और कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग उनके घर पहुंचे थे। हालांकि उन्होंने दावा किया था कि इस तरह की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस ने जारी किया था एलओसी
गत वर्ष विधानसभा चुनाव नतीजे जब आए थे। उसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी विदेश चले गए थे। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि चन्नी विदेश भाग गए हैं। हालांकि चन्नी ने उस समय कहा था कि उनकी आंखों का इलाज चल रहा, इसलिए विदेश आए हैं इसके बाद चन्नी वापस आ गए थे। साथ ही अपने क्षेत्र में भी सक्रिय हो गए थे। गत वर्ष उनके खिलाफ एलओसी जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed